{"_id":"6a020ee26dce218bc00dfe4d","slug":"ipl-2026-rcb-vs-mi-tim-david-cops-fine-demerit-points-for-obscene-gesture-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tim David Obscene Gesture: टिम डेविड पर लगा जुर्माना, 'अभद्र इशारे' पर आईपीएल ने दी सजा; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tim David Obscene Gesture: टिम डेविड पर लगा जुर्माना, 'अभद्र इशारे' पर आईपीएल ने दी सजा; जानिए पूरा मामला
Mon, 11 May 2026 10:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 11 May 2026 10:46 PM IST
सार
टिम डेविड पर आईपीएल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान अभद्र इशारा करने के मामले में मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया और दो डिमेरिट अंक दिए।
विज्ञापन
टिम डेविड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिम डेविड को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद बड़ा झटका लगा है। आईपीएल ने सोमवार को आरसीबी के ऑलराउंडर पर अभद्र इशारा करने के आरोप में मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया। इसके साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
टिम डेविड
- फोटो : ANI
डेविड ने किया अभद्र इशारा
आरसीबी ने यह मुकाबला रोमांचक अंदाज में दो विकेट से अपने नाम किया था, लेकिन मैच के बाद टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दावा किया गया कि उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर अभद्र इशारा किया। हालांकि, शुरुआत में इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में आईपीएल ने कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया कि खिलाड़ी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

आईपीएल ने क्या कहा?
आईपीएल की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी में कहा गया, 'टिम डेविड ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन किया, जो अशोभनीय, अपमानजनक या आपत्तिजनक इशारे से संबंधित है।' बयान में यह भी बताया गया कि टिम डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा मान ली है।

बल्ले से फ्लॉप रहे टिम डेविड
हालांकि इस मुकाबले में टिम डेविड का बल्ला नहीं चला। वह पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का शिकार बने। इसके बावजूद मैच के दौरान वह डगआउट से टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए। आखिरी गेंद पर जीत मिलते ही आरसीबी कैंप खुशी से झूम उठा।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने इसे जीत के जश्न में दिया गया मजाकिया रिएक्शन बताया, जबकि कई फैंस ने इसे खेल भावना के खिलाफ करार दिया। अब आईपीएल की कार्रवाई के बाद यह विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है।