{"_id":"6a04cb8edd501d50d202631b","slug":"ipl-2026-rcb-vs-kkr-result-royal-challengers-bengaluru-vs-kolkata-knight-riders-key-highlights-points-table-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs RCB: विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक से टेबल टॉपर बनी आरसीबी, लगातार चार जीत के बाद चित्त हुई कोलकाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs RCB: विराट कोहली के रिकॉर्ड शतक से टेबल टॉपर बनी आरसीबी, लगातार चार जीत के बाद चित्त हुई कोलकाता
Thu, 14 May 2026 12:35 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 14 May 2026 12:35 AM IST
सार
केकेआर पर छह विकेट से जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और प्लेऑफ के लिए स्थिति मजबूत कर ली है। बुधवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में केकेआर द्वारा दिए गए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IANS
विस्तार
विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में बारिश के कारण लगभग एक घंटे से ज्यादा समय की देरी से शुरू हुए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक पूरा किया। वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए जबकि सुनील नरेन को एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IANS
शीर्ष पर पहुंची आरसीबी
यह आरसीबी का आईपीएल में छठा सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा। 12 में से आठ मुकाबले जीतकर गत विजेता टीम 16 अंक और +1.053 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, केकेआर लगातार चार मुकाबलों में जीत के बाद हारकर आठवें स्थान पर खिसक गई। उनके खाते में नौ अंक और नेट रन रेट -0.198 का हो गया है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना इस टीन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
| टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +1.053 |
| गुजरात टाइटंस | 12 | 8 | 4 | 0 | 16 | +0.551 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +0.331 |
| पंजाब किंग्स | 11 | 6 | 4 | 1 | 13 | +0.428 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | +0.185 |
| राजस्थान रॉयल्स | 11 | 6 | 5 | 0 | 12 | +0.082 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.993 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 4 | 6 | 1 | 9 | -0.198 |
| मुंबई इंडियंस | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.585 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.907 |
विराट कोहली
- फोटो : IANS
आरसीबी की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की।
पड्डिकल 27 गेंदों में सात चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना नौवां आईपीएल शतक पूरा किया। कोहली ने 60 गेंदों में तीन छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली।

अंगकृष रघुवंशी
- फोटो : IANS
केकेआर की पारी
इससे पहले केकेआर की इस मुकाबले में शुरुआत खराब हुई थी। टीम 48 के स्कोर तक फिन एलन (18) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कैमरन ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दिलाई। कैमरून 24 गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन जुटाकर केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
रिंकू 29 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंगकृष ने 46 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन छक्के और सात चौके शामिल रहे। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने एक-एक विकेट हासिल किया।