फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Result

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में नंबर एक बनने से चूकी राजस्थान, जीत के बाद भी दिल्ली शीर्ष चार में नहीं

Sat, 02 May 2026 09:01 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 02 May 2026 09:01 AM IST
सार

IPL Points Table Team Standings 2026: आईपीएल 2026 में 43 मैच पूरे हो चुके हैं और अब यहां से प्लेऑफ की दौड़ दिलचस्प हो चली है। पंजाब की टीम अभी भी शीर्ष पर मौजूद है। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है...

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Result
आईपीएल 2026 अंक तालिका - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। राजस्थान के पास इस मैच को जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने का मौका था, लेकिन टीम इसमें नाकाम रही और एक बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी हार गई। राजस्थान की हार और दिल्ली कैपिटल्स की जीत की पटरी पर वापसी से अंक तालिका में फेरबदल हुआ है। हालांकि, दिल्ली की टीम अभी भी शीर्ष चार में नहीं पहुंच सकी है। 
विज्ञापन

मैच का हाल  
अंक तालिका से पहले यह जानते हैं कि राजस्थान और दिल्ली के बीच मैच में क्या हुआ। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चार और यशस्वी जायसवाल के छह रन पर आउट होने से राजस्थान को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी, लेकिन कप्तान पराग के 50 गेंदों पर बनाए 90 रन, डोनोवन फरेरा के 14 गेंदों पर बनाए 47 रन और ध्रुव जुरेल के 32 गेंदों पर बनाए 42 रन की मदद से टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 225 का स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने उतरी दिल्ली को सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मजबूत और विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन की साझेदारी की। निसांका 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75, नीतीश राणा ने 17 गेंदों पर 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 18, और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। इस तरह दिल्ली ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

पंजाब शीर्ष पर बरकरार
  • राजस्थान और दिल्ली के मैच के बाद अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स आठ मैचों में 13 अंक लेकर पहले स्थान पर बरकरार है। 
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) नौ मैचों में 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। 
  • सनराइजर्स हैदराबाद नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।  
  • गुजरात टाइटंस नौ मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें, दिल्ली नौ मैचों में आठ अंक लेकर छठे, चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों में छह अंक लेकर सातवें स्थान पर मौजूद है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स आठ मैचों में पांच अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस आठ मैचों से चार अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स आठ मैचों में चार अंक लेकर 10वें स्थान पर है। 

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप है। राहुल के नौ मैचों में नौ पारियों में 433 रन हैं। भुवनेश्वर कुमार नौ मैचों में 17 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed