फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Mini Auction: Kartik sharma Prashant Veer Auqib Nabi Dar Tejasvi Singh Price Hike

IPL 2026: नीलामी में इन छह अनकैप्ड खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, 30 लाख के बेस प्राइस से बने करोड़पति

Wed, 17 Dec 2025 10:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Dec 2025 10:15 PM IST
सार

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में अनकैप्ड और घरेलू खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा लुटाया, जिसमें प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा सबसे बड़ी सुर्खियां बने। 30 लाख के बेस प्राइस से सीधे 14.2 करोड़ में बिककर दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। वहीं औकिब नबी डार, मंगेश यादव और कैमरन ग्रीन समेत कई खिलाड़ियों की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली।

विज्ञापन
IPL 2026 Mini Auction: Kartik sharma Prashant Veer Auqib Nabi Dar Tejasvi Singh Price Hike
प्रशांत वीर-आकिब डार - फोटो : ANI-PTI

विस्तार

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी मंगलवार को अबू धाबी में समाप्त हुई। इस बार कई अनकैप्ड और घरेलू खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा लुटाया। खास तौर पर प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। दोनों का बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था, लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दोनों को 14.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन

सीएसके के भविष्य बने प्रशांत और कार्तिक
प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा, दोनों को चेन्नई ने अपने भविष्य की टीम के तौर पर देखा है। दोनों खिलाड़ियों के दाम में 4,633.33 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली, जो इस ऑक्शन की सबसे बड़ी छलांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकिब नबी डार की किस्मत भी चमकी
जम्मू-कश्मीर के युवा ऑलराउंडर औकिब नबी डार ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा। इसका नतीजा यह रहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

बेस प्राइस: ₹30 लाख
सोल्ड प्राइस: ₹8.4 करोड़
विज्ञापन

आरसीबी को मिला यॉर्कर स्पेशलिस्ट
घरेलू क्रिकेट में अपनी घातक यॉर्कर के लिए पहचाने जाने वाले मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा। मंगेश पहले भी आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं और उन्हें यश दयाल के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

बेस प्राइस: ₹30 लाख
सोल्ड प्राइस: ₹5.2 करोड़

कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी ऑक्शन में इतिहास रच दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।

बेस प्राइस: ₹2 करोड़
सोल्ड प्राइस: ₹25.2 करोड़

केकेआर और लखनऊ के सस्ते लेकिन अहम सौदे
केकेआर ने युवा खिलाड़ी तेजस्वी सिंह को 3 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को 2.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 नीलामी: बेस प्राइस से कीमत में बढ़ोतरी

खिलाड़ी टीम बेस प्राइस सोल्ड प्राइस प्रतिशत बढ़ोतरी
प्रशांत वीर चेन्नई ₹30 लाख ₹14.2 करोड़ 4,633.33%
कार्तिक शर्मा चेन्नई ₹30 लाख ₹14.2 करोड़ 4,633.33%
आकिब नबी डार दिल्ली ₹30 लाख ₹8.4 करोड़ 2,700%
मंगेश यादव आरसीबी ₹30 लाख ₹5.2 करोड़ 1,633.33%
कैमरन ग्रीन केकेआर ₹2 करोड़ ₹25.2 करोड़ 1,160%
तेजस्वी सिंह केकेआर ₹30 लाख ₹3 करोड़ 900%
मुकुल चौधरी लखनऊ ₹30 लाख ₹2.6 करोड़ 766.67%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed