फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Lucknow Super Giants Arjun Tendulkar practice session video goes viral

IPL 2026: क्या लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर? लगातार यॉर्कर से पंत-समद को चौंकाया; Video

Tue, 07 Apr 2026 03:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 03:41 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एलएसजी के अभ्यास सत्र के दौरान घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं, इस वीडियो में क्या खास है...

विज्ञापन
IPL 2026: Lucknow Super Giants Arjun Tendulkar practice session video goes viral
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 का रोमांच खिलाड़ियों और प्रशंसकों, दोनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर ऋषभ पंत के नेतृत्व में नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में हराकर टीम के हौसले बुलंद और अब उनका सामना नौ अप्रैल यानी गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। इस मैच से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अभ्यास सत्र में घातक गेंदबाजी करते देखा गया।
विज्ञापन

लगातार छह यॉर्कर गेंदों से अर्जुन ने साबित की ताकत
सोशल मीडिया पर लखनऊ के अभ्यास सत्र का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अर्जुन को ऋषभ पंत और अब्दुल समद के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में अर्जुन लगातार छह यॉर्कर फेंकते दिख रहे हैं, जिससे प्रशंसक भी काफी हैरान हो गए। एक फैन ने इस वीडियो को साझा करते हुए अर्जुन को 'देसी मिचेल स्टार्क' करार दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो सकता है लखनऊ के लिए डेब्यू
अर्जुन की हालिया परफॉर्मेंस को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वह लखनऊ के लिए आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। आईपीएल 2026 से पहले ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। आईपीएल 2023 में उन्होंने चार मैचों में तीन विकेट लिए, जबकि 2024 में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। अब एलएसजी में  उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed