{"_id":"69ee5c1019b77fa3dc0001c6","slug":"ipl-2026-lsg-vs-kkr-result-lucknow-super-giants-vs-kolkata-knight-riders-key-highlights-analysis-points-table-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs KKR: रोमांच की सारी हदें पार! सुपरओवर में केकेआर ने जीता मैच, लखनऊ तालिका में आखिरी स्थान पर लुढ़की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs KKR: रोमांच की सारी हदें पार! सुपरओवर में केकेआर ने जीता मैच, लखनऊ तालिका में आखिरी स्थान पर लुढ़की
Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:10 AM IST
सार
केकेआर और लखनऊ के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। मैच टाई होने के बाद सुपरओवर में पहुंचा, जहां लखनऊ सिर्फ एक रन बना सकी। रिंकू सिंह ने सुपरओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
ऋषभ पंत-रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सुपरओवर में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने रिंकू सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए और मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR-LSG मैच में भारी चूक! छक्के को दिया गया चौका; क्या अंपायरिंग में बड़ी गलती से हारी लखनऊ की टीम?

कोलकाता ने लखनऊ को हराया
- फोटो : IANS
सुपरओवर का रोमांच
- लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन और एडेन मार्करम आए। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंदबाजी का जिम्मा सुनील नरेन को सौंपा।
- पहली गेंद पर पूरन बोल्ड हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए।
- पंत ने एक रन चुराया। अब स्ट्राइक पर मार्करम आए।
- मार्करम तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे।
- इस तरह सुपरओवर में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना पाए और केकेआर को दो रन का लक्ष्य मिला।
- इसके बाद कोलकाता की तरफ से सुपरओवर में बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल आए। कप्तान ऋषभ पंत ने प्रिंस यादव को गेंद थमाई।
- पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने शानदार चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।
कोलकाता ने लखनऊ को हराया
- फोटो : IANS
आखिरी स्थान पर लुढ़की लखनऊ
लगातार पांच मैचों में हार के बाद लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर ने आठवां स्थान हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में आठ में से छह मुकाबले गंवा चुकी लखनऊ के खाते में सिर्फ चार अंक हैं और नेट रन रेट -1.106 हो गया है। वहीं, केकेआर आठ में दो मैच जीतकर और एक मुकाबला रद्द होने के कारण पांच अंक खाते में जोड़े है। हालांकि, उनका नेट रन रेट -0.751 है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
| टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| पंजाब किंग्स | 7 | 6 | 0 | 0 | 1 | 13 | +1.333 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | +1.101 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.815 |
| राजस्थान रॉयल्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.602 |
| गुजरात टाइटंस | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.475 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | -0.121 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | -0.184 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 2 | 5 | 0 | 1 | 5 | -0.751 |
| मुंबई इंडियंस | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -0.736 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -1.106 |
लखनऊ बनाम केकेआर
- फोटो : IANS
फिर खुली लखनऊ के बल्लेबाजी क्रम की कलई
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल मार्श सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत ने 57 रनों की अहम साझेदारी निभाई। मार्करम ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि पंत ने 38 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। पंत ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह नौ रन ही बना सके। मुकुल चौधरी महज एक रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने। आयुष बदोनी ने 19 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। वहीं, जॉर्ज लिंडे आठ रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने।

मोहम्मद शमी
- फोटो : IANS
आखिरी ओवर में कैसे शमी ने जगाई उम्मीद?
- आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 17 रनों की दरकार थी और क्रीज पर हिम्मत सिंह और मोहम्मद शमी मौजूद थे।
- केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गेंद कार्तिक त्यागी को थमाई।
- ओवर की पहली गेंद पर शमी ने एक रन लिया।
- इसके बाद केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अगली दो गेंदें नो-बॉल फेंकी, जिस पर हिम्मत छह रन बटोरने में सफल रहे।
- हालांकि, तीसरी गेंद पर कार्तिक ने हिम्मत सिंह की 10 गेंदों में खेली गई 19 रनों की पारी का अंत कर दिया।
- ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने एक रन लिया, तो पांचवीं गेंद डॉट रही।
- हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने जोरदार छक्का लगाया और मैच को टाई कराते हुए सुपर ओवर में पहुंचा दिया। शमी छह गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
- गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट चटकाए।
अंगकृष रघुवंशी
- फोटो : IANS
अंगकृष को क्यों करार दिया गया आउट?
इससे पहले, केकेआर की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान का शिकार बने। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट करार दिया गया। अंयापर के इस फैसले से केकेआर का खेमा काफी नाखुश नजर आया।
दरअसल, यह घटना केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई। अंगकृष ने जिस समय अपना विकेट बचाने के लिए डाइव लगाई उसी वक्त फील्डर ने गेंद को थ्रो किया, जो सीधा अंगकृष के पैर में आकर लगी।अंगकृष के गेंद लगते ही एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी।
इसके बाद अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण अंपायर ने आउट करार दे दिया। अंगकृष और केकेआर का पूरा खेमा अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आया। अंगकृष ने पवेलियन लौटते समय जोर से अपना बल्ला जमीन पर मारा और हेलमेट को बाउंड्री लाइन के पास ही फेंक दिया। केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर भी अंपायर से काफी देर तक बातचीत करते हुए नजर आए और उनके चेहरे पर गुस्सा साफतौर पर झलक रहा था। हालांकि, अंगकृष से पहले आईपीएल में अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, युसूफ पठान को भी फील्डिंग में बाधा डालने की वजह से आउट दिया जा चुका है।

मोहसिन खान-ऋषभ पंत-रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
रिंकू सिंह ने बचाई साख, मोहसिन ने झटके पांच विकेट
इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद 10 रन ही बना सके। रोवमैन पॉवेल सिर्फ एक रन ही बना पाए। कैमरन ग्रीन ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को कुछ हद तक संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह 21 गेंदों में 34 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। अनुकूल रॉय को मोहसिन खान ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, रमनदीप सिंह 11 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली। रिंकू ने अपनी इस पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, सुनील नरेन चार रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से मोहसिन खान ने चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर पांच विकेट निकाले। एलएसजी की तरफ से मोहसिन खान का प्रदर्शन गेंद से शानदार रहा। वहीं, जॉर्ज लिंडे ने 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।