फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 GT VS RCB: Anushka Sharma Mrunal Thakur Pooja Hegde Varun Dhawan in Ahemadabad photos

IPL 2026 Final: फाइनल में लगा ग्लैमर का तड़का, अनुष्का-मृणाल और पूजा हेगड़े ने बढ़ाया अहमदाबाद का पारा; PHOTOS

Sun, 31 May 2026 10:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 31 May 2026 10:02 PM IST
सार

Celebs in IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में क्रिकेट के साथ ग्लैमर का भी जलवा देखने को मिला, जहां अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अपनी मौजूदगी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की रौनक बढ़ा दी।वहीं, मैच में आरसीबी के गेंदबाजों के सामने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IPL 2026 GT VS RCB: Anushka Sharma Mrunal Thakur Pooja Hegde Varun Dhawan in Ahemadabad photos
बॉलीवुड हस्तियों का लगा तांता - फोटो : Twitter

विस्तार

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ ग्लैमर का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले के दौरान बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियों ने बढ़ाई रौनक
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की मौजूदगी ने स्टेडियम का माहौल और भी खास बना दिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की निगाहें एक ओर मैदान पर चल रहे रोमांचक मुकाबले पर थीं, तो दूसरी ओर सेलिब्रिटीज की झलक पाने के लिए भी उत्साह देखने को मिला। कैमरों ने जैसे ही इन सितारों को स्क्रीन पर दिखाया, दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी रही निराशाजनक
फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।

गुजरात की ओर से केवल वाशिंगटन सुंदर ही प्रभाव छोड़ सके। उन्होंने मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे, जिसके चलते टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
 

गुजरात ने बनाए 155 रन
आरसीबी के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। गुजरात की टीम पूरे मैच के दौरान दबाव में दिखाई दी और आरसीबी के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अब सभी की निगाहें आरसीबी की बल्लेबाजी पर टिकी थीं कि क्या टीम इस लक्ष्य को हासिल कर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed