IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई को झटका, डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल हुए; क्या बोले कोच फ्लेमिंग?
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेंगे। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि ब्रेविस रिकवरी पर हैं और टीम को उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि करते हुए कहा कि ब्रेविस को ट्रेनिंग के दौरान साइड स्ट्रेन (पसलियों के पास मांसपेशियों में खिंचाव) हुआ है और वह फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं। टीम को उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर वापसी करेंगे।
ये भी पढ़ें: RR vs CSK Playing 11: पुरानी टीम के खिलाफ भावनाओं पर काबू रख पाएंगे सैमसन-जडेजा? चेन्नई की राजस्थान से टक्कर
चोटों से जूझ रही है सीएसके
ब्रेविस की गैरमौजूदगी टीम के लिए और भी मुश्किल खड़ी करती है। पहले ही तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। वहीं, पूर्व कप्तान धोनी भी पिंडली की चोट के कारण शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं। खबर है कि धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए और चेन्नई में रहकर अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए स्पेंसर जॉनसन भी अभी बैक इंजरी से उबर रहे हैं और 21 अप्रैल के आसपास टीम से जुड़ेंगे।
कोच फ्लेमिंग का बयान
फ्लेमिंग ने कहा कि आज के समय में क्रिकेट बहुत व्यस्त हो गया है और खिलाड़ियों पर लगातार दबाव रहता है, जिससे चोटें आम हो गई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम के पास पर्याप्त खिलाड़ी हैं जो इन हालात से निपट सकते हैं। ब्रेविस की गैरहाजिरी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैट शॉर्ट को मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम युवा खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को भी डेब्यू का मौका दे सकती है।
पिछला प्रदर्शन और उम्मीदें
सीएसके का 2025 सीजन बेहद खराब रहा था, जहां टीम आखिरी स्थान पर रही थी। हालांकि ब्रेविस ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पारियों में 225 रन बनाए थे और इस बार उनसे काफी उम्मीदें थीं। अब उनकी चोट ने टीम की योजनाओं को झटका दिया है, लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में सीएसके नई शुरुआत की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें: RR vs CSK Live Streaming: जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, गुवाहाटी में होगी भिड़ंत