फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 DC vs CSK Result: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points Table Update

DC Vs CSK: गेंदबाजों के बाद चला संजू का जादू, कार्तिक के साथ साझेदारी कर CSK को दिलाई जीत; जानें तालिका का हाल

Tue, 05 May 2026 11:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 05 May 2026 11:17 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन किया। चेन्नई ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इस मैच में सैमसन और कार्तिक ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IPL 2026 DC vs CSK Result: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
सैमसन और कार्तिक - फोटो : PTI

विस्तार

संजू सैमसन के नाबाद अर्धशतक और कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 114 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की। सीएसके की जीत के हीरो सैमसन रहे जिन्होंने 52 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। उन्हें कार्तिक शर्मा का अच्छा साथ मिला जो 31 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

सीएसके की पांचवीं जीत
सीएसके की शुरुआत इस सीजन अच्छी नहीं रही थी, लेकिन अब उसने लगातार दूसरी और कुल पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। सीएसके की टीम 10 मैचों में पांच जीत और पांच हार के साथ 10 अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक लेकर तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झटके के बाद सैमसन-कार्तिक ने संभाला
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए थे। लुंगी एनगिडी ने पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया जो छह रन बनाकर आउट हुए। फिर अक्षर पटेल की गेंद पर उर्विल पटेल अपना विकेट गंवा बैठे। उर्विल ने 17 रन बनाए। सीएसके ने 45 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सैमसन और कार्तिक शर्मा ने मोर्चा संभाला। पहले ये दोनों बल्लेबाज धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जैसे ही सैमसन ने अर्धशतक पूरा किया उन्होंने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू कर दिया। सैमसन ने लगातार बड़े शॉट्स लगाकर दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। सैमसन हालांकि, शतक नहीं लगा सके क्योंकि मैच पहले ही फिनिश हो गया। 
विज्ञापन

दिल्ली की खराब शुरुआत
इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली की शुरुआत हालांकि खराब रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकट गंवाए। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पाथुम निसांका ने हुसैन के खिलाफ दो चौके जड़ने के बाद चौथे ओवर में चौधरी की लगातार गेंदों पर चौका और लेग साइड में स्कूप शॉट पर छक्का लगाया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर निसंका को पवेलियन की राह दिखाकर सुपरकिंग्स को पहली सफलता दिलाई। पारी के छठे ओवर में हुसैन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में केएल राहुल गेंद को हवा में लहरा बैठे और गायकवाड़ ने आसान कैच लपका। करुण नायर ने अगले दो ओवरों में अंशुल कंबोज और नूर अहमद के खिलाफ आत्मविश्वास से भरे चौके के साथ टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े गुरजपनीत सिंह को आसान कैच देकर पवेलियन लौट गए। नीतीश राणा भी नूर के खिलाफ चौका जड़ने के बाद स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े कर्तिक शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। कप्तान अक्षर पटेल का खराब फॉर्म जारी रहा जिससे दिल्ली ने 11 ओवर में 69 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।

रिजवी-स्टब्स की साझेदारी
आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला। स्टब्स और समीर रिजवी के बीच छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। रिजवी ने 16वें ओवर में चौधरी के खिलाफ एक रन चुराकर टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर छक्का जड़कर अपने आक्रामक तेवर दिखाने शुरू किए। स्टब्स और रिजवी की साझेदारी के बाद आशुतोष शर्मा की पांच गेंदों में दो छक्के जड़ित 14 रन की पारी से धीमी पिच पर प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। रिजवी ने 24 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। वहीं, स्टब्स ने 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जैमी ओवरटन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed