फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: David Miller disappointed at not being included in the playing XI Will he get a chance against KKR?

DC vs KKR: प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल पाने से निराश हुए डेविड मिलर, केकेआर के खिलाफ क्या मिलेगा मौका?

Fri, 08 May 2026 02:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 May 2026 02:56 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए टीम संयोजन में संतुलन बैठा पाना आसान नहीं रहा है। टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर को पिछले दो मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। अब मिलर ने खुद कहा है कि वह इससे निराश हैं।

विज्ञापन
IPL 2026: David Miller disappointed at not being included in the playing XI Will he get a chance against KKR?
समीर रिजवी-डेविड मिलर - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। दिल्ली क्या अपने प्लेइंग इलेवन में धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को जगह देगी, यह एक बड़ा सवाल है। मिलर पिछले दो मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। कोई भी टीम में एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। टीम में संतुलन के दृष्टिकोण से दिल्ली इन चार में मिलर को मौका नहीं दे पा रही है। 
विज्ञापन

टीम संयोजन के कारण मिलर को बैठना पड़ रहा है बाहर
दिल्ली ने शीर्ष क्रम में पाथुम निसांका को मौका दिया है। मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स हैं, जबकि गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी को शामिल किया गया है। इस वजह से मिलर को बाहर बैठना पड़ रहा है। टी20 के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मिलर के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर होना निराशाजनक है। मिलर ने कहा, निश्चित तौर पर यह निराशाजनक है। हर खिलाड़ी हर मैच खेलना चाहता है, लेकिन आईपीएल का स्ट्रक्चर ऐसा है कि सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही अंतिम एकादश में खेल सकते हैं। ऐसे में टीम संयोजन बेहद अहम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलर ने कहा,  यह मेरा पहला आईपीएल नहीं है। वह टूर्नामेंट की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। उनका काम अब टीम के खिलाड़ियों को सकारात्मक ऊर्जा देना और अपने मौके के लिए तैयार रहना है। अब हमारे लिए हर मैच करो या मरो जैसा है। हमें क्वालिफाई करने के लिए चार में से चार मैच जीतने होंगे। हमने पूरी तरह खराब क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन कुछ छोटे-छोटे फेज में टीम के तौर पर गलतियां की हैं, जिनका नुकसान उठाना पड़ा है। इस सीजन अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का व्यवहार अलग रहा है। कभी हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए तो कभी बल्लेबाजी मुश्किल रही। बल्लेबाजी इकाई ने लगातार विकेट गंवाकर खुद को दबाव में डाला है। अहम मौकों पर छोड़े गए कई कैच भी टीम पर भारी पड़े हैं।"
विज्ञापन

दिल्ली के लिए आगे की राह कठिन
दिल्ली कैपिटल्स सीजन में फिलहाल मुश्किल में है। टीम ने 10 मैचों में छह हार झेली हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम को अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed