फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Chennai Super Kings appoint James Foster as fielding coach KNOW details
New Zealand
225/4 (20 ov)
India
230/6 (19.4 ov)
India won by 4 wickets

IPL 2026: आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चली नई चाल, इस इंग्लिश क्रिकेटर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 16 Mar 2026 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 10:23 PM IST
सार

सीएसके ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में काम करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2026: Chennai Super Kings appoint James Foster as fielding coach KNOW details
जेम्स फोस्टर - फोटो : @ChennaiIPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने जेम्स फोस्टर को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। वह हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी कोच माइकल हसी और गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस के साथ काम करेंगे। इससे पहले फोस्टर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए फील्डिंग और असिस्टेंट कोच के तौर पर कई सीजन काम किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएसके ने दी जानकारी
फोस्टर चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर के साथ भी करीब से काम करेंगे। इन विकेटकीपर में भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हाल में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे संजू सैमसन शामिल हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा,'हमारे फील्डिंग कोच, जेम्स फोस्टर का 'येलोव' के साथ स्वागत करें। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनिया भर की टीमों के साथ कोचिंग का अनुभव रखने वाले जेम्स, अब 'गर्व' के साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फोस्टर का करियर
15 अप्रैल 1980 को एसेक्स में जन्मे फोस्टर ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अक्तूबर 2001 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 7 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनकी 12 पारियों में 25.11 की औसत के साथ 226 रन बनाए। इस दौरान 17 खिलाड़ियों को कैच आउट किया। एक खिलाड़ी को स्टंप आउट भी किया। इंग्लैंड की तरफ से 11 वनडे मैच खेलते हुए फोस्टर ने 41 रन बनाने के साथ 13 खिलाड़ियों को कैच, जबकि सात खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया। वहीं, पांच टी20 मुकाबलों में 37 रन बनाने के साथ 6 बल्लेबाजों का शिकार किया। उन्होंने साल 2018 में बतौर खिलाड़ी करियर को अलविदा कहने के बाद से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़े पैमाने पर कोचिंग दी है। 
विज्ञापन

कोचिंग का अनुभव
फोस्टर ने जनवरी में डेजर्ट वाइपर्स के हेड कोच के तौर पर आईएलटी20 का खिताब जीता था। हाल ही में उन्हें 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। फोस्टर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के कोचिंग स्टाफ के साथ भी काम कर चुके हैं।

राजस्थान के खिलाफ मैच से सीएसके शुरू करेगी अभियान
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन अप्रैल को खेलेगी। सीएसके की टीम पांच अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed