फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Captaincy Changes Next Season Scenarios Questions Raised Over Hardik Pandya Pant and Rahane

IPL 2026: आईपीएल के अगले सत्र में छिन जाएगी हार्दिक-पंत और रहाणे से कप्तानी! क्या है दिग्गजों की राय? जानिए

Sat, 23 May 2026 05:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2026 05:26 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई, लखनऊ और कोलकाता अगले सीजन कप्तानी में बदलाव कर सकती हैं। दिग्गजों के मुताबिक हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2026: Captaincy Changes Next Season Scenarios Questions Raised Over Hardik Pandya Pant and Rahane
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का 19वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्लेऑफ की तीन टीमें लगभग तय हो चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए रोमांचक मुकाबला जारी है। दूसरी ओर, कई बड़ी टीमें इस बार उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। ऐसे में अगले सीजन को लेकर टीम प्रबंधन कप्तानी में बड़े बदलाव कर सकते हैं। इसी मुद्दे पर रायुडू और मिचेल मैक्लेनाघन  ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के एक कार्यक्रम में अपनी राय रखी। दोनों दिग्गजों का मानना है कि अगले सीजन कुछ फ्रेंचाइजी नए कप्तान के साथ उतर सकती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

IPL 2026: Captaincy Changes Next Season Scenarios Questions Raised Over Hardik Pandya Pant and Rahane
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट
मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 13 मुकाबलों में सिर्फ चार जीत दर्ज की, जबकि नौ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि मुंबई प्रबंधन अगले सीजन कप्तानी में बदलाव कर सकता है। इस सीजन टीम ने हार्दिक के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को भी नेतृत्व की जिम्मेदारी दी थी। ऐसे में अगले सीजन नया कप्तान देखने को मिल सकता है।

IPL 2026: Captaincy Changes Next Season Scenarios Questions Raised Over Hardik Pandya Pant and Rahane
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
ऋषभ पंत से छिन सकती है लखनऊ की कमान
लखनऊ सुपर जाएंट्स का प्रदर्शन भी इस सीजन बेहद खराब रहा। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम ने 13 मैचों में केवल चार जीत हासिल की, जबकि नौ मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी। लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बनी हुई है। रिपोर्ट्स और क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो अगले सीजन टीम प्रबंधन कप्तानी में बदलाव कर सकता है। दिग्गजों का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

IPL 2026: Captaincy Changes Next Season Scenarios Questions Raised Over Hardik Pandya Pant and Rahane
अजिंक्य रहाणे - फोटो : PTI
केकेआर में भी बदल सकता है कप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी आलोचनाओं के घेरे में हैं। इस सीजन वह न तो बल्लेबाजी में ज्यादा प्रभाव छोड़ सके और न ही कप्तानी में टीम को लगातार सफलता दिला पाए। हालांकि, केकेआर अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन उसकी राह बेहद मुश्किल नजर आ रही है। टीम फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहती है, तो अगले सीजन फ्रेंचाइजी नए कप्तान पर दांव लगा सकती है।

IPL 2026: Captaincy Changes Next Season Scenarios Questions Raised Over Hardik Pandya Pant and Rahane
आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI
अगले सीजन कई टीमों में दिख सकते हैं बड़े बदलाव
आईपीएल के हर सीजन के बाद टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इस बार खराब प्रदर्शन करने वाली फ्रेंचाइजी कप्तानी में बदलाव कर नई रणनीति के साथ उतर सकती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन कौन-सी टीम किस नए कप्तान के साथ मैदान में उतरती है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 14 9 5 0 18 +0.783
गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 0 18 +0.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 14 9 5 0 18 +0.524
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011
चेन्नई सुपर किंग्स (E) 14 6 8 0 12 -0.345
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 13 4 9 0 8 -0.702
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed