फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Actress From Netflix Top Trending Web Series Dating Cricketer Nehal Wadhera Kashmira Pardeshi

IPL: नेटफ्लिक्स पर टॉप पर चल रही इस वेब सीरीज की एक्ट्रेस को जानते हैं? इस क्रिकेटर की हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड

Wed, 06 May 2026 05:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 06 May 2026 05:45 PM IST
सार

कश्मीरा परदेशी आईपीएल 2026 में एक वायरल स्टैंड्स मोमेंट के बाद चर्चा में आईं और अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज ग्लोरी से भी सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हें पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहल वढेरा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, हालांकि दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
IPL 2026 Actress From Netflix Top Trending Web Series Dating Cricketer Nehal Wadhera Kashmira Pardeshi
कश्मीरा परदेशी-नेहल वढेरा - फोटो : ANI-Kashmira Pardeshi (Instagram)

विस्तार

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज नेहल वढेरा क्रिकेट के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका नाम मशहूर अभिनेत्री कश्मीरा परदेशी के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से इन अफावाहों को लेकर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन

IPL 2026 Actress From Netflix Top Trending Web Series Dating Cricketer Nehal Wadhera Kashmira Pardeshi
आईपीएल में मिस्ट्री गर्ल का नेहल वढेरा से कनेक्शन! - फोटो : ANI/Instagram
सोशल मीडिया सेन्सेशन बनीं कश्मीरा
इस बीच नेटफ्लिक्स की नंबर-1 वेब सीरीज 'ग्लोरी' में कश्मीरा परदेशी की एक्टिंग ने उन्हें सोशल मीडिया सेन्सेशन बना दिया है। इंटरनेट पर लगातार उनकी तस्वीरें साझा की जा रही हैं और वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। हम यहां आपको उनकी कहानी बताएंगे, जिसमें वह कौन हैं, क्या करती हैं आदि डिटेल्स होंगी...
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 Actress From Netflix Top Trending Web Series Dating Cricketer Nehal Wadhera Kashmira Pardeshi
आईपीएल में मिस्ट्री गर्ल का नेहल वढेरा से कनेक्शन! - फोटो : ANI/Instagram
आईपीएल 2026 में कैसे हुईं वायरल?
हाल ही में पंजाब किंग्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के चेपॉक स्टेडियम में हुआ था। इस दौरान पंजाब ने सीएसके को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल चर्चा में आई। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें वह पंजाब के लिए चियर करती दिखीं। यूजर्स ने उन्हें मिस्ट्री गर्ल करार दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पहचान कश्मीरा परदेशी के रूप में हुई, जो नेहल वढेरा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं।
विज्ञापन

IPL 2026 Actress From Netflix Top Trending Web Series Dating Cricketer Nehal Wadhera Kashmira Pardeshi
आईपीएल में मिस्ट्री गर्ल का नेहल वढेरा से कनेक्शन! - फोटो : ANI/Instagram
कौन हैं कश्मीरा परदेशी?
कश्मीरा एक अभिनेत्री हैं और इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, 'सिर्फ चीजें हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को एक बेहतर इंसान बनाने के लिए काम कर रही हूं।' साउथ इंडियन फिल्मों में नजर भी आ चुकी हैं और वहीं फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। शायद इसी वजह से वह चेपॉक में मैच देखने पहुंचीं। कश्मीरा ने 'सिवाप्पू मंजल पचाई', 'विनारो भाग्यामू विष्णु कथा', 'राइडर' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ओटीटी सीरीज 'द फ्रीलांसर' में भी दिख चुकी हैं। अब वह 'ग्लोरी' में भी नजर आईं हैं, जहां उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।


 

IPL 2026 Actress From Netflix Top Trending Web Series Dating Cricketer Nehal Wadhera Kashmira Pardeshi
आईपीएल में मिस्ट्री गर्ल का नेहल वढेरा से कनेक्शन! - फोटो : ANI/Instagram
नेहल और कश्मीरा की उम्र में तीन साल का अंतर
कश्मीरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कश्मीरा 28 साल की हैं और नेहल वढेरा से तीन साल बड़ी हैं। वहीं, नेहल वढेरा की बात करें तो, वह 25 साल के हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed