{"_id":"683987fd694a6e80700526f5","slug":"ipl-2025-woman-vows-to-divorce-husband-if-rcb-does-not-win-final-message-goes-viral-know-complete-details-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: 'अगर RCB नहीं जीती तो पति को तलाक दूंगी', बेंगलुरु की जीत पर टिका महिला का संसार? चौंकाने वाली प्रतिज्ञा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: 'अगर RCB नहीं जीती तो पति को तलाक दूंगी', बेंगलुरु की जीत पर टिका महिला का संसार? चौंकाने वाली प्रतिज्ञा
Fri, 30 May 2025 03:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 30 May 2025 03:57 PM IST
सार
मुल्लांपुर में गुरुवार को आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मैच खेला गया। इस मुकाबले में एक महिला ने आरसीबी को खास मैसेज दिया। उसने एक प्लेकार्ड पर लिखा- 'आरसीबी अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दूंगी।' अब इस महिला की प्रतिज्ञा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पंजाब को हराकर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई है लेकिन अभी दूसरी फाइनलिस्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विराट कोहली-मैच के दौरान प्रशंसक
- फोटो : ANI-@gharkekalesh
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम 18 साल में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2009, 2011 और 2016 में खिताबी मैच खेला था। अब आरसीबी खिताब की जीत से सिर्फ एक कदम दूर है। इससे पहले एक महिला का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है जिसमें उसने पति से तलाक लेने की बात की है।
विज्ञापन
'आरसीबी फाइनल नहीं जीती तो पति को तलाक दूंगी'
दरअसल, मुल्लांपुर में गुरुवार को आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मैच खेला गया। इस मुकाबले में एक महिला ने आरसीबी को खास मैसेज दिया। उसने एक प्लेकार्ड पर लिखा- 'आरसीबी अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दूंगी।' अब इस महिला की प्रतिज्ञा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पंजाब को हराकर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई है लेकिन अभी दूसरी फाइनलिस्ट का इंतजार है। आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। वहीं, जीतने वाली टीम पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-2 मैच खेलेगी। एक जून को अहमदाबाद में खेले जाने वाले मैच से दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला होगा।

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 29, 2025
नौ साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी
आरसीबी ने इसके साथ ही आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का अपना नौ साल का सूखा समाप्त कर दिया है। आरसीबी आखिरी बार 2016 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी और तब से वह खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए संघर्ष कर रही थी। पिछले सीजन आरसीबी का सफर एलिमिनेटर में ही समाप्त हो गया था, लेकिन इस बार टीम के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।