फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'What Did The Bowler Do', Varun Chakravarthy suggests change in Cricket Rule Book regarding no ball

IPL 2025: गलती विकेटकीपर की, लेकिन सजा गेंदबाज और टीम को मिले? वरुण चक्रवर्ती ने इस नियम पर उठाए सवाल, जानें

Sat, 19 Apr 2025 04:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Apr 2025 04:21 PM IST
सार

भारत और कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी राय साझा करते हुए इस मामले पर कहा कि नियम में कुछ बदलाव होने चाहिए। मामला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले का है।

विज्ञापन
IPL 2025: 'What Did The Bowler Do', Varun Chakravarthy suggests change in Cricket Rule Book regarding no ball
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने हैदराबाद को चार विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच में कई विवादित पल देखने को मिले। कई ऐसे मौके आए जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन्हीं में से एक हैदराबाद के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन की गलती पर रियान रिकेल्टन को नॉटआउट देना भी रहा। अब इस नियम को लेकर वरुण चक्रवर्ती ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी और की गलती की सजा गेंदबाज या टीम को क्यों मिले।
विज्ञापन

क्लासेन की यह गलती पड़ी भारी
दरअसल, इस मैच में एक और कॉन्ट्रोवर्सियल मोमेंट तब देखने को मिला, जब मुंबई की टीम बल्लेबाजी के लिए आई। रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए उतरे। हालांकि, दोनों की ओपनिंग साझेदारी 32 रन की ही रही। रोहित 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन रिकेल्टन को सातवें ओवर में जीवनदान मिला। सातवें ओवर में जीशान अंसारी की गेंद पर रिकेल्टन का कैच पैट कमिंस ने लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकेल्टन को अंपायर ने वापस बुलाया
इसके बाद रिकेल्टन लगभग डगआउट में पहुंच गए थे, लेकिन वहां चौथे अंपायर ने उन्हें रोका। फिर थर्ड अंपायर ने क्लासेन का ग्लव्स चेक किया और उसे नो बॉल दिया गया। दरअसल, अंपायर ने पाया कि जब गेंद फेंकी गई तब हैदराबाद के विकेटकीपर क्लासेन का हाथ स्टंप्स के बगल में था। एमसीसी के नियम 27.3 के मुताबिक, गेंद को फेंके जाने तक विकेटकीपर का हाथ विकेट के पीछे होना चाहिए। ऐसे में नो बॉल दिया गया और रिकेल्टन को जीवनदान मिला। रिकेल्टन ने 23 गेंद में पांच चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली। इस जख्म पर नमक तब लगा जब नो बॉल के लिए फ्री हिट भी दिया गया।
विज्ञापन

वरुण ने नियम पर सवाल खड़े किए
भारत और कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी राय साझा करते हुए इस मामले पर कहा कि नियम में कुछ बदलाव होने चाहिए। उन्होंने एक्स/ट्विटर पर पोस्ट में लिखा, 'अगर विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप के सामने आते हैं तो यह डेड बॉल होनी चाहिए और विकेटकीपर को चेतावनी देनी चाहिए ताकि वह दोबारा ऐसा नहीं करे!! नो बॉल और फ्री हिट नहीं !! गेंदबाज ने क्या किया। मैं इस मामले पर गहन विचार कर रहा हूं!! आप सभी क्या सोचते हैं???'

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी तो नहीं खेल सका, लेकिन टुकड़ों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल करने में सफल रहे। यह मुंबई की सात मैचों में तीसरी जीत है और वह छह अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दो विकेट लिए और बल्लेबाजी में 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed