फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 This is your team When MS Dhoni handed CSK captaincy to Ruturaj Gaikwad what he said know details

IPL 2025: जब धोनी ने सौंपी थी ऋतुराज को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी...उस वक्त को याद कर भावुक हुए गायकवाड़

Wed, 05 Mar 2025 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 05 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

ऋतुराज ने कहा कि धोनी ने उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि मैदान पर अपने फैसले खुद लें। मौजूदा कप्तान ने बताया कि धोनी ने उनसे कहा था कि वह तभी उनकी मदद करेंगे जब उन्हें लगेगा कि फील्ड प्लेसमेंट 50-50 है।

विज्ञापन
IPL 2025 This is your team When MS Dhoni handed CSK captaincy to Ruturaj Gaikwad what he said know details
धोनी-ऋतुराज - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उस वक्त को याद किया जब धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी थी।
विज्ञापन

धोनी ने सौंपी थी गायकवाड़ को जिम्मेदारी
पांच बार की विजेता टीम के कप्तान ऋतुराज ने जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम पावर-प्ले में बात करते हुए बताया कि धोनी उनके पास आए और जानकारी दी कि वह आईपीएल 2024 में टीम की अगुआई नहीं करेंगे। उनकी जगह गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बल्लेबाज ने कहा- पिछले साल टूर्नामेंट से ठीक एक सप्ताह पहले एमएस धोनी मेरे पास आए और कहा, मैं इस साल कप्तानी नहीं कर रहा हूं, आप कर रहे हैं। मैं हैरान रह गया और पूछा, पहले गेम से? क्या आपको यकीन है? तैयारी के लिए बस कुछ ही दिन थे, यह बहुत भारी था।
विज्ञापन

धोनी ने जताया था ऋतुराज पर भरोसा
ऋतुराज ने कहा कि धोनी ने उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि मैदान पर अपने फैसले खुद लें। मौजूदा कप्तान ने बताया कि धोनी ने उनसे कहा था कि वह तभी उनकी मदद करेंगे जब उन्हें लगेगा कि फील्ड प्लेसमेंट 50-50 है। ऋतुराज ने कहा कि धोनी का भरोसा उनके लिए बहुत मायने रखता है।

ऋतुराज ने कहा- लेकिन उन्होंने मुझे आश्वस्त किया यह आपकी टीम है। आप अपने फैसले खुद लें। मैं तब तक हस्तक्षेप नहीं करूंगा जब तक कि फील्ड प्लेसमेंट 50-50 कॉल न हो। तब भी, मेरी सलाह का पालन करना कोई मजबूरी नहीं है। उस भरोसे का मेरे लिए बहुत मतलब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed