फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'There are no words to thank Bihar cricket and Dravid', Vaibhav Suryavanshi father Sanjiv reaction

IPL 2025: 'बिहार क्रिकेट और द्रविड़ को धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं हैं', शतक पर वैभव के पिता की प्रतिक्रिया

Tue, 29 Apr 2025 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Apr 2025 02:37 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर 2017 की है। आठ साल पहले एक आईपीएल मैच देखने वाला यह युवा खिलाड़ी अब खुद ही इस लीग में धमाल मचा रहा है। यह कोई सपना सच होने जैसा है।

विज्ञापन
IPL 2025: 'There are no words to thank Bihar cricket and Dravid', Vaibhav Suryavanshi father Sanjiv reaction
2017 में वैभव राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का मैच देखने पहुंचे थे, आठ साल बाद उन्होंने शतक लगाया - फोटो : IPL/BCCI/twitter

विस्तार

आईपीएल में सबसे कम उम्र के शतकवीर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे की कामयाबी के लिए बिहार क्रिकेट और राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ को धन्यवाद कहा है। संजीव ने कहा कि उनके पास बिहार क्रिकेट और द्रविड़ को शुक्रिया कहने के लिए शब्द नहीं हैं। वैभव ने सोमवार को 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेलकर आईपीएल के सबसे युवा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी उम्र 14 साल और 32 दिन है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्के और सात चौके लगाए और राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


Vaibhav Suryavanshi Interview: 'पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए आम बात', बोले IPL के सबसे युवा शतकवीर वैभव
विज्ञापन

LSG के मालिक गोयनका ने वैभव की आठ साल पुरानी तस्वीर साझा की
सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर 2017 की है। संजीव गोयनका ने लिखा, 'मैंने पिछली रात को इन की हैरान करने वाली पारी देखी। आज की सुबह मुझे वैभव सूर्यवंशी की आठ साल पुरानी तस्वीर मिली। तब वह छह साल के थे और तब की मेरी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का समर्थन करने पहुंचे थे। शुक्रिया वैभव। आपको शुभकामनाएं।' संजीव गोयनका ने लखनऊ और राजस्थान के बीच मैच के बाद वैभव के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की। आठ साल पहले एक आईपीएल मैच देखने वाला यह युवा खिलाड़ी अब खुद ही इस लीग में धमाल मचा रहा है।

'राजस्थान ने तीन-चार महीनों में वैभव पर काफी काम किया'
अपने बेटे के क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए संजीव सूर्यवंशी ने अपनी खेती की जमीन बेच दी थी, लेकिन वैभव के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वह कृतज्ञता की एक मिसाल बन गए। वैभव बिहार के समस्तीपुर शहर के रहने वाले हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी एक वीडियो में संजीव ने कहा, 'वैभव ने हमारे गांव को, बिहार को और पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते और जश्न मना रहे हैं। मैं राजस्थान रॉयल्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पिछले तीन-चार महीनों में उन पर काफी काम किया है।' वैभव ने मैच के तुरंद बाद पिता से बातचीत भी की थी। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

IPL 2025: 'वैभव बिहार क्रिकेट के लिए उम्मीद की किरण, एक-दो साल में भारत के लिए खेलेंगे', बचपन के कोच का बयान
विज्ञापन

IPL 2025: 'There are no words to thank Bihar cricket and Dravid', Vaibhav Suryavanshi father Sanjiv reaction
बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी के साथ वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCA
पिता संजीव सूर्यवंशी ने द्रविड़ और आरआर के सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद कहा
संजीव ने कहा, 'मैं वैभव के खेल को बेहतर बनाने के लिए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बाकी सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं। वैभव ने खुद अपने खेल पर बहुत मेहनत की है और यह शतक उसी का नतीजा है।' संजीव ने बिहार क्रिकेट संघ का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं बिहार क्रिकेट प्रमुख राकेश तिवारी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने वैभव को इतनी कम उम्र में सीनियर स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।' राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल मेगा नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये खर्च करके वैभव की प्रतिभा में निवेश किया, जो उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये से लगभग चार गुना अधिक था। वह पहले ही भारत अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं और जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ प्रथम श्रेणी में डेब्यू कर चुके हैं। 

विक्रम राठौड़ भी वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा के कायल हुए
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को नागपुर में ट्रायल के लिए बुलाया था। वहां फ्रेंचाइजी के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ इस विस्फोटक बल्लेबाज की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए थे। विक्रम ने भी मैच के बाद वैभव की जमकर तारीफ की है। 14 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान गुजरात टाइटंस के ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, साथ ही अफगानिस्तान के राशिद खान और करीम जानत जैसे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। राठौड़ ने कहा, 'हम पिछले कुछ महीनों से उन्हें नेट्स पर देख रहे हैं। हमें पता था कि वह क्या करने में सक्षम हैं और वह कौन से शॉट खेल सकते हैं। लेकिन खचाखच भरे स्टेडियम में और इस तरह की स्थिति में वास्तव में अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ ऐसा करना, यह खास क्षण था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed