फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 SRH vs KKR Result: Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने छठी जीत के साथ किया सत्र का समापन, गत विजेता कोलकाता को सातवीं शिकस्त मिली

Sun, 25 May 2025 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 May 2025 11:26 PM IST
सार

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। यह आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
IPL 2025 SRH vs KKR Result: Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table
कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 110 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने सत्र का समापन किया। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। यह आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

हैदराबाद ने दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का इस मुकाबले के साथ सफर समाप्त हो गया। हैदराबाद 14 में से छह जीत और सात मैचों में हार के साथ छठे पायदान पर रही। वहीं, केकेआर पांच जीत और सात हार के साथ आठवें स्थान पर रही। हैदराबाद ने केकेआर को 110 रनों से हराकर अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने 2019 में आरसीबी को हैदराबाद में 118 रनों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता पर हावी रहे हैदराबाद के गेंदबाज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनके लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हर्षित राणा 34 और सुनील नरेन 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्विंटन डिकॉक (9), अजिंक्य रहाणे (15) रिंकू सिंह (9) और आंद्रे रसेल (0) जैसे बल्लेबाज हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे पस्त दिखे। इस मुकाबले में रमनदीप सिंह ने 13 रन बनाए जबकि वैभव अरोड़ा खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, एनरिक नॉर्त्जे खाता खोले बिना नाबाद रहे।
विज्ञापन

हैदराबाद की पारी
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। सुनील नरेन ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। वह छह चौके और इतने ही छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

कोलकाता के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन अलग रंग में नजर आए। उन्होंने महज 37 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था। इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना लिया। इससे पहले टीम ने राजस्थान के खिलाफ लीग चरण के अपने पहले मुकाबले में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। इस मैच में ईशान किशन ने 29 रन बनाए जबकि अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed