{"_id":"67f10369b0609912920c489a","slug":"ipl-2025-shane-watson-praises-lucknow-super-giants-digvesh-rathi-player-of-the-match-says-why-he-is-special-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs MI: प्लेयर ऑफ द मैच बन लखनऊ के दिग्वेश राठी ने बटोरी सुर्खियां, शेन वॉटसन ने कहा- वह खास हैं क्योंकि...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs MI: प्लेयर ऑफ द मैच बन लखनऊ के दिग्वेश राठी ने बटोरी सुर्खियां, शेन वॉटसन ने कहा- वह खास हैं क्योंकि...
Sat, 05 Apr 2025 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:48 PM IST
सार
दिग्वेश न सिर्फ मुंबई के खिलाफ मैच में बल्कि इस सत्र में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने अभी तक 7.62 की इकोनॉमी रेट से छह विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
वॉटसन और दिग्वेश
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। लखनऊ की जीत में लेग स्पिनर दिग्वेश राठी हीरो साबित हुए। उन्हें मैच का रुख बदलने वाला स्पेल किया। दिग्वेश ने चार ओवर में 21 रन दिए और नमन धीर का महत्वपूर्ण विकेट भी झटका। नमन तब मैच पलट रहे थे। दिग्वेश को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि ऑफ-ब्रेक और कैरम बॉल जैसी विविधताओं के साथ लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की वजह से दिग्वेश राठी घातक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
दिग्वेश न सिर्फ मुंबई के खिलाफ मैच में बल्कि इस सत्र में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने अभी तक 7.62 की इकोनॉमी रेट से छह विकेट लिए हैं। लखनऊ की मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से जीत के बाद वॉटसन ने कहा, 'ऐसा लग रहा था कि जैसे वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ही पैदा हुआ है। वह किसी तरह के दबाव में नहीं था और खुलकर प्रदर्शन कर रहा था। उसने अपना आत्मविश्वास दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया।'
दिग्वेश ने कैरम बॉल पर नमन धीर को आउट किया था। वॉटसन ने कहा, 'दिग्वेश की विशेषता यह है कि वह अपने खेल को सरल बनाए रखते हैं। वह अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी जैसे कि कैरम बॉल और ऑफ ब्रेक का उपयोग करते हैं। उनका अपनी लेंथ पर बहुत अच्छा नियंत्रण है जिससे वह खतरनाक गेंदबाज बन जाता है। जब आपका अपनी लेंथ पर नियंत्रण रहता है तो बल्लेबाजों के लिए आगे बढ़कर खेलना या बैक फुट पर जाना मुश्किल हो जाता है।'

लखनऊ को मिली जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा, लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।
मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट चटकाए। हार्दिक ने चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने मारक्रम (53), निकोलस पूरन (12), ऋषभ पंत (दो), डेविड मिलर (27) और आकाश दीप (शून्य) के विकेट झटके।