Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Rohit made an unwanted record as he got out on zero named most ducks record in csk vs mi match

IPL 2025: शून्य पर आउट होते ही रोहित ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में मैक्सवेल-कार्तिक के बराबर पहुंचे

Sun, 23 Mar 2025 08:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 23 Mar 2025 08:06 PM IST
सार

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसी के साथ उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2025: Rohit made an unwanted record as he got out on zero named most ducks record in csk vs mi match
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है। तीसरा मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसी के साथ उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CSK vs MI Live Score: मुंबई की खराब शुरुआत, 36 पर गंवाया तीसरा विकेट, अश्विन ने विल जैक्स को भेजा पवेलियन
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब हुई। हिटमैन पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें खलील अहमद ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। इसी के साथ रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए। वह आईपीएल इतिहास में 18 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इस मामले में उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 18 बार आईपीएल में शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। 
 
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी  शून्य पर आउट
रोहित शर्मा* 18
ग्लेन मैक्सवेल 18
दिनेश कार्तिक 18
पीयूष चावला 16
सुनील नारायण 16
विज्ञापन

मुंबई को खलेगी हार्दिक और बुमराह की कमी?
मैच की शुरुआत से पहले हिटमैन ने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर बात की थी। उन्होंने कहा- दोनों (हार्दिक और बुमराह) टीम में नहीं हैं। हार्दिक तो अगले मैच से आ जाएंगे, लेकिन बुमराह की वापसी में अभी वक्त है। टीम को कहीं न कहीं बुमराह की कमी खलेगी, क्योंकि उन्होंने जो टीम के लिए किया है और करते हैं उससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है। बहरहाल, अब उन दोनों की जगह टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। उनसे हमें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: CSK vs MI: मुंबई को खलेगी हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की कमी? रोहित शर्मा ने दिया जवाब, कही ये बात    

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
चेन्नई सुपर किंग्स:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed