{"_id":"67e011f0952d73d5d501f5cb","slug":"ipl-2025-csk-vs-mi-will-mumbai-miss-hardik-pandya-and-jasprit-bumrah-rohit-sharma-gave-the-answer-said-this-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs MI: मुंबई को खलेगी हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की कमी? रोहित शर्मा ने दिया जवाब, कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs MI: मुंबई को खलेगी हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की कमी? रोहित शर्मा ने दिया जवाब, कही ये बात
Sun, 23 Mar 2025 07:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:21 PM IST
सार
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में मुंबई अपने नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बगैर उतरी है। इस पर अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बात की है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है। तीसरा मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में मुंबई अपने नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बगैर उतरी है। इस पर अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित का बयान
हिटमैन ने कहा- दोनों (हार्दिक और बुमराह) टीम में नहीं हैं। हार्दिक तो अगले मैच से आ जाएंगे, लेकिन बुमराह की वापसी में अभी वक्त है। टीम को कहीं न कहीं बुमराह की कमी खलेगी, क्योंकि उन्होंने जो टीम के लिए किया है और करते हैं उससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है। बहरहाल, अब उन दोनों की जगह टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। उनसे हमें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

हार्दिक क्यों नहीं खेल रहे पहला मैच?
मुंबई अपने अभियान का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से कर रही है। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर नहीं खेलेंगे। पिछले संस्करण में हुई गलती के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें सजा सुनाई है। दरअसल, आईपीएल 2024 में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर गति के कारण बीसीसीआई ने उन पर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का निलंबन लगाया था। आईपीएल ने बयान में बताया कि हार्दिक पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 30 लाख रुपये के जुर्माना के अलावा एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया है। जब बोर्ड ने यह कार्रवाई की थी तब मुंबई का कोई मैच नहीं बचा था और टीम ग्रुप चरण में अपने सभी 14 मैच खेल चुकी थी, ऐसे में हार्दिक पर यह निलंबन अगले सीजन लागू होने की बात कही गई थी। अब वह 2025 सीजन का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी। बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद वह कोई मैच नहीं खेल पाए। चोटिल होने के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग नहीं ले पाए थे जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

बुमराह चोट से उबर रहे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में टेस्ट खेलने के बाद से बुमराह मैदान में नहीं उतरे हैं। वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में पुर्नवास के दौर से गुजर चुके हैं, लेकिन गेंदबाजी का कार्यभार उठाने की फिटनेस उन्हें अभी भी प्राप्त करनी है। यही कारण है कि वह लीग के शुरुआती चरण में नहीं खेलेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया था कि बुमराह अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने वाली टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद