फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RCB vs PBKS Final Match Social Media Reaction Memes Photos Virat Kohli Shreyas Iyer

IPL 2025: 'कौन कह रहा था टेस्ट से रिटायर हो गया', फैंस के निशाने पर आए विराट कोहली, फाइनल में खेली धीमी पारी

Tue, 03 Jun 2025 09:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 03 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस ने कहा कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Final Match Social Media Reaction Memes Photos Virat Kohli Shreyas Iyer
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी खिताबी मैच में आरसीबी के खिलाड़ियों पर दबाव साफ दिख रहा है। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में 191 रन बनाने होंगे। अर्शदीप ने 20वें ओवर में तीन विकेट लेकर बेंगलुरु को 190 के स्कोर पर रोक दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में शेफर्ड, क्रुणाल और भुवनेश्वर के विकेट लिए।
विज्ञापन

IPL 2025 RCB vs PBKS Final Match Social Media Reaction Memes Photos Virat Kohli Shreyas Iyer
आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI
ग्रुप चरण में शीर्ष दो पर रही थीं पंजाब-आरसीबी
इस सीजन की शुरुआत आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से हुई थी। आरसीबी और पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। पंजाब जहां ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही, वहीं आरसीबी ने दूसरे स्थान पर रहकर लीग स्टेज का अंत किया। आरसीबी की टीम का रिकॉर्ड इस सीजन घर से बाहर शत प्रतिशत रहा है। अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब की टीमें एक बार 2021 में भिड़ी थी जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि मंगलवार को कौन सी टीम बाजी मारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025 RCB vs PBKS Final Match Social Media Reaction Memes Photos Virat Kohli Shreyas Iyer
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
फैंस के निशाने पर कोहली
आरसीबी के बल्लेबजों पर फाइनल का दबाव साफ दिखा। विराट कोहली 35 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सोशल मीडिया पर प्रशंसक आरसीबी को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। आइये देखते हैं रिएक्शंस...
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed