{"_id":"683efc0168cd2bd760077912","slug":"ipl-2025-rcb-is-favorite-team-former-uk-pm-rishi-sunak-expressed-happiness-over-return-of-cricket-in-olympics-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: आरसीबी ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक की पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी का श्रेय भारत को दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: आरसीबी ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक की पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी का श्रेय भारत को दिया
Tue, 03 Jun 2025 07:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:15 PM IST
सार
आईपीएल फाइनल देखने के लिए ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर बात की। उन्होंने कहा कि यह भारत के कारण ही संभव हो सका है।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : ANI
विस्तार
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपनी पसंदीदा टीम बताया है। उनका मानना है कि आज आरसीबी का 18 साल का इंतजार समाप्त हो जाए। बता दें कि, आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर क्या बोले सुनक?
आईपीएल फाइनल देखने के लिए ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक मंगलवार को अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर बात की। उन्होंने कहा कि यह भारत के कारण ही संभव हो सका है। सुनक ने कहा- 'यह 21वीं सदी में भारत के असर का संकेत है। भारत के जुनून, भारत के स्वाद का वैश्विक प्रभाव है। क्रिकेट की 100 साल में पहली बार ओलंपिक में वापसी क्यों हुई है? भारत की वजह से।' सुनक ने एक सदी के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव से जोड़ा और साथ ही आईपीएल और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की परिवर्तन लाने की काबिलियत की सराहना की।
क्रिकेट को 1900 के बाद पहली बार लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की स्पर्धाओं की सूची में शामिल किया गया है। क्रिकेट के मुरीद सुनक ने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल से आए बदलावों के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 'आईपीएल ने क्रिकेट को बदल दिया है। मुझे लगता है कि कोई भी क्रिकेटर चाहे कहीं का भी हो, वो अपने करियर के किसी भी पड़ाव में आईपीएल में खेलना चाहता है। महिलाओं के क्रिकेट के लिए भी यह बहुत बढ़िया रहा है क्योंकि महिला प्रीमियर लीग में काफी ज्यादा लड़कियां खेल रही हैं।'

'ई साला कप नामदे'
इस दौरान सुनक आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली और फ्रेंचाइजी के प्रति अपने लगाव को नहीं छिपा सके। वह चाहते हैं कि आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी का 18 साल का इंतजार खत्म हो जाए। उन्होंने कहा- 'मैं आपको एक संकेत देता हूं ‘ई साला कप नामदे’, उम्मीद है कि 16 साल पहले जब मैंने अक्षता को कन्नड़ में ‘प्रोपोज’ किया था तब से मेरा उच्चारण बेहतर हो गया है। हालांकि सच कहूं तो पता नहीं, जो मैंने कहा था, वह इसे समझ गई थी। लेकिन मेरी शादी बेंगलुरु के एक परिवार में हुई है इसलिए मैं आरसीबी का समर्थन कर रहा हूं। हम बहुत समय पहले एक साथ मैच देखने गए थे। अक्षता की मां और पिता ने शादी के बाद मुझे यह शर्ट दी थी जो बहुत बढ़िया है।'

विराट के प्रशंसक हैं सुनक
इस दौरान सुनक ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। उन्होंने आगे कहा- 'मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वह महान खिलाड़ी हैं। मेरे पास उनके हस्ताक्षर वाला एक बल्ला है जो भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुझे तब डाउनिंग स्ट्रीट में दीपावली के उपहार के रूप में दिया था जब मैं प्रधानमंत्री था। यह शानदार है।'