Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Qualifier 2: PBKS VS MI Rohit Sharma eyes historic 6-hitting feat for India in T20s Know details

IPL 2025: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, गेल और रसेल के क्लब में शामिल होने से सिर्फ तीन कदम दूर

Sun, 01 Jun 2025 04:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Jun 2025 04:02 PM IST
सार

मुंबई के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी टी20 मैच में 550 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने से महज तीन कदम दूर हैं। फिलहाल रोहित के नाम इस प्रारूप में 452 मैचों में 547 छक्के दर्ज हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Qualifier 2: PBKS VS MI Rohit Sharma eyes historic 6-hitting feat for India in T20s Know details
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल का 18वां सत्र चरम पर पहुंच गया है। आज इस सत्र का क्वालिफायर-2 अहमदाबाद में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। रविवार को मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2025 Qualifier 2: PBKS VS MI Rohit Sharma eyes historic 6-hitting feat for India in T20s Know details
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
टी20 में 550 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं रोहित
मुंबई के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी टी20 मैच में 550 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने से महज तीन कदम दूर हैं। फिलहाल रोहित के नाम इस प्रारूप में 452 मैचों में 547 छक्के दर्ज हैं। अब तक छह बल्लेबाजों ने टी20 में 550 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस मामले में शीर्ष पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 463 मैचों में 1056 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
  • क्रिस गेल - 463 मैचों में 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड - 695 मैचों में 908 छक्के
  • आंद्रे रसेल - 551 मैचों में 747 छक्के
  • निकोलस पूरन - 398 मैचों में 639 छक्के
  • एलेक्स हेल्स - 496 मैचों में 560 छक्के
  • कॉलिन मुनरो - 441 मैचों में 557 छक्के
  • रोहित शर्मा - 452 मैचों में 547 छक्के
विज्ञापन

IPL 2025 Qualifier 2: PBKS VS MI Rohit Sharma eyes historic 6-hitting feat for India in T20s Know details
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इससे पहले 38 वर्षीय बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई थी। वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे जिसने आईपीएल में 300 छक्के लगाए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 81 रनों की दमदार पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा रोहित ने आईपीएल में 7000 रन पूरे किए थे। वह विराट कोहली के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम आईपीएल में 8618 रन दर्ज हैं। आईपीएल 2025 में हिटमैन की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। हालांकि, वह वापसी करने में कामयाब रहे और 14 मैचों में 150.18 के स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए। फिलहाल वह मुंबई के लिए इस सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed