फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Punjab coach Ponting told reason for defeat vs RCB in final, said this for Shreyas and Company

IPL 2025: पंजाब के कोच पोंटिंग ने बताई फाइनल में आरसीबी से हार की वजह, कहा- भविष्य में यह टीम बहुत कुछ जीतेगी

Wed, 04 Jun 2025 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Jun 2025 04:42 PM IST
सार

आईपीएल के इस सत्र में पंजाब किंग्स का प्रभावशाली प्रदर्शन फाइनल में आरसीबी से छह रन की हार के साथ समाप्त हुआ। आरसीबी ने इसके साथ ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने का 18 साल लंबा इंतजार खत्म किया।

विज्ञापन
IPL 2025: Punjab coach Ponting told reason for defeat vs RCB in final, said this for Shreyas and Company
श्रेयस, पोंटिंग और इंग्लिस - फोटो : IPL/BCCI/ANI

विस्तार

पंजाब किंग्स के मुख्य को रिकी पोंटिंग ने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल के फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम को मध्यक्रम में अनुभव की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल कप्तानों में शामिल इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि उम्मीद जताई कि टीम के युवा खिलाड़ी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

आईपीएल के इस सत्र में पंजाब किंग्स का प्रभावशाली प्रदर्शन फाइनल में आरसीबी से छह रन की हार के साथ समाप्त हुआ। आरसीबी ने इसके साथ ही आईपीएल ट्रॉफी जीतने का 18 साल लंबा इंतजार खत्म किया। जीत के लिए 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही। शशांक सिंह (30 गेंदों में नाबाद 61 रन) ने आखिरी ओवरों में आक्रामक अर्धशतक जड़ा लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, 'शायद थोड़ी सी अनुभवहीनता के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। मध्यक्रम में थोड़ा सा अनुभव शायद हमारी मदद कर सकता था। मुझे पता है कि वे आगे चलकर हमारे लिए कई मैच जीतने जा रहे हैं।' नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रही लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ यह धीमी होती चली गई।
विज्ञापन

पोंटिंग ने हालांकि हार के लिए कोई बहाना बनाने से इनकार कर दिया। उनसे जब दूसरी पारी में पिच के बदले मिजाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। हम कोई बहाना नहीं बनाना चाहते हैं। शशांक ने मैच के बाद कहा कि यह पूरे सत्र की सबसे अच्छी विकेट (बल्लेबाजी के लिए बेहतर पिच) थी।'

उन्होंने कहा, 'हमने मैच के अहम चरण में लय गवां दी। हम पावरप्ले के आखिरी ओवरों में थोड़ा पिछड़ने लगे थे। हमने इसके बाद जरूरी मौकों पर अपने अहम विकेट गंवा दिए।' पोंटिंग ने कहा कि उनकी टीम आरसीबी को 190 रन पर रोककर संतुष्ट थी। उन्होंने कहा, 'आरसीबी को भी लगा होगा कि उन्होंने थोड़े कम रन बनाये है। हम 190 के करीब के लक्ष्य का पीछा करने को लेकर खुश थे। हम हालांकि लक्ष्य का पीछा करते समय अच्छा नहीं खेल सके।'

पोंटिंग ने कहा कि वह इस अभियान को संतोष के साथ देखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने सत्र शुरू होने से पहले मुल्लांपुर में श्रेयस (अय्यर) के साथ पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था… यह एक बेखौफ, आक्रमण और अलग टीम बनाने के बारे में था।' उन्होंने कहा, 'प्रभसिमरन, प्रियांश और वढेरा और इस तरह के खिलाड़ियों ने जो किया, उसके आधार पर पिछले कुछ महीनों में आपके (मीडिया) के माध्यम से शायद काफी कुछ कहा जा चुका है। हम जिस तरह से अपना क्रिकेट खेलने में सक्षम हैं उससे मुझे काफी संतुष्टि मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed