{"_id":"6813047952911f2df807641e","slug":"ipl-2025-not-worried-trent-boult-on-bowling-to-14-year-old-vaibhav-suryavanshi-rr-vs-mi-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'चिंतित नहीं हूं...', आज 14 वर्षीय वैभव को गेंदबाजी के सवाल पर बोले बोल्ट, कहा- दिलचस्प होगी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'चिंतित नहीं हूं...', आज 14 वर्षीय वैभव को गेंदबाजी के सवाल पर बोले बोल्ट, कहा- दिलचस्प होगी टक्कर
Thu, 01 May 2025 10:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 May 2025 10:50 AM IST
सार
वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। अब आज उनका सामना मुंबई की घातक तेज गेंदबाजी जोड़ी ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह से होगा। वैभव से टक्कर को लेकर बोल्ट ने क्या कहा...आइए जानते हैं...
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट, वैभव और बुमराह
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 के 50वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। जयपुर में खेले जाने वाले इस मैच में सभी की नजरें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। वैभव ने पिछले मैच में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था। हालांकि, उनके लिए आज चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। इस मैच में वैभव का सामना दुनिया के दो दिग्गज तेज गेंदबाजों से होगा। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते दिखेंगे और वैभव इन्हें किस तरह से खेलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। मैच से पहले बोल्ट ने भी 14 वर्षीय खिलाड़ी को गेंदबाजी करने को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि वह वैभव को लेकर चिंतित नहीं हैं और जोरदार टक्कर होने वाला है।
विज्ञापन
वैभव ने बनाए थे 101 रन
वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। वह आईपीएल और पुरुष टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उनकी 35 गेंद की पारी टूर्नामेंट में ओवरऑल दूसरा सबसे तेज और भारतीयों में सबसे तेज शतक भी था। बोल्ट ने मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, 'मैंने दुनिया भर के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है जिसमें क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स शामिल हैं। मुझे लगता है कि मैं यह नहीं कह सकता कि मैं 14 साल के बच्चे के बारे में चिंतित हूं।'
IPL 2025: सीएसके पर जीत के बाद पंजाब के कप्तान को लगा झटका, बीसीसीआई ने श्रेयस पर ठोका इतने रुपये का जुर्माना

'वैभव के खिलाफ खेलना रोमांचकारी होगा'
उन्होंने कहा, 'लेकिन एक ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ खेलना रोमांचक चुनौती होगी जो निडर है और इस समय शानदार फॉर्म में है इसलिए यही इस मैच की खासियत है। पूरी दुनिया ने उस रात वैभव का प्रदर्शन देखा। इतनी कम उम्र के बच्चे की यह बेहतरीन पारी थी। यह इस टूर्नामेंट की खूबसूरती है। सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं और किसी भी मौके को दोनों हाथों से भुनाते हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने यह बहुत बढ़िया तरीके से किया।'
IPL 2025: वैभव को लेकर चिंतित हैं द्रविड़, बोले- स्टारडम और चकाचौंध से निपटने का तरीका उन्हें खुद ढूंढना होगा

बोल्ट को जयपुर में खेलने का है अनुभव
बोल्ट ने कहा कि पिच और परिस्थितियों के बारे में उनका अनुभव उन्हें अच्छी लय में रखेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस मैदान पर एक और बड़े स्कोर वाले मैच की उम्मीद कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'नहीं, एक गेंदबाज के तौर पर मुझे ऐसा नहीं लगता। इस मैदान के इतिहास से यह बड़े स्कोर बनाने वाला मैदान है। इसकी आउटफील्ड भी तेज है। पर मुझे लगता है कि मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल कर पाऊंगा।' बोल्ट पिछले साल तक राजस्थान की टीम का ही हिस्सा थे और उन्हें जयपुर की पिच का अच्छे से अंदाजा होगा।