फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS captain Iyer fined INR 12 lakh for slow over-rate against CSK

IPL 2025: सीएसके पर जीत के बाद पंजाब के कप्तान को लगा झटका, बीसीसीआई ने श्रेयस पर ठोका इतने रुपये का जुर्माना

Thu, 01 May 2025 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 May 2025 10:24 AM IST
सार

चहल की हैट्रिक के बाद अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हराकर पांच बार की चैंपियन को प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। 

विज्ञापन
PBKS captain Iyer fined INR 12 lakh for slow over-rate against CSK
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी टीम की जीत के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब की टीम ने बुधवार को सीएसके को चार विकेट से हरा दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पंजाब ने 19.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में कहा गया, 'चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।' इस सीजन अब तक कई कप्तानों पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लग चुका है। दूसरी गलती होने पर पूरी टीम को सजा दी जाती है। कप्तान पर भी 25 लाख रुपये का जुर्माने के साथ-साथ डिमेरिट अंक भी मिलता है। कप्तान पर प्रतिबंध के नियम को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल की हैट्रिक के बाद कप्तान अय्यर (72 रन) और प्रभसिमरन सिंह (54 रन) के अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चार विकेट से हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। सीएसके की टीम लगातार पांचवीं हार के बाद इस सत्र में टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। 10 मैच में दो जीत से चार अंक लेकर सीएसके लगातार दूसरी बार प्लेऑफ से बाहर हो गई।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अय्यर और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 72 रन की साझेदारी बनाकर पंजाब किंग्स को सीएसके के 191 रन के लक्ष्य को हासिल करने की ओर अग्रसर किया। अय्यर ने 41 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और चार छक्के जड़े जबकि प्रभसिमरन ने 36 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के जमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed