फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Mumbai Indians Karn Sharma Player of the Match against Delhi Capitals in 13th over match turned

IPL 2025: दिल्ली के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे कर्ण शर्मा, बताया- किस ओवर में पलटा मैच, इस नए नियम का हुआ फायदा

Mon, 14 Apr 2025 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

कर्ण ने अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट लिए। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब गेंद बदली तो सीम नहीं थी। इससे मुझे फायदा मिला।'

विज्ञापन
IPL 2025: Mumbai Indians Karn Sharma Player of the Match against Delhi Capitals in 13th over match turned
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कर्ण शर्मा ने बताया है कि 13वें ओवर में गेंद बदलने से उनकी टीम को फायदा हुआ। इसी साल शाम के मैचों में दूसरी पारी के दौरान ओस होने पर गेंद बदलने का नियम लाया गया है, ताकि बाद की टीम को ओस का फायदा नहीं मिले और खेल संतुलित रहे। 37 साल के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन

एक वक्त अच्छी स्थिति में थी दिल्ली की टीम
एक वक्त दिल्ली की टीम 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना चुकी थी। इसके बाद दिल्ली की टीम ने आखिरी नौ विकेट 74 रन के अंदर गंवा दिए। कर्ण ने अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट लिए। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने सोचा नहीं था कि ओस होगी। पहली पारी में ओस नहीं थी। इसलिए जब गेंद बदली तो सीम नहीं थी। इससे मुझे फायदा मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण शर्मा को भाग्यशाली मानती है टीमें
मुंबई इंडियंस के साथ 2017 में खिताब जीत चुके कर्ण को आईपीएल में टीम के लिए भाग्यशाली माना जाता है। वह 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने कहा, 'यह अच्छी बात है कि छह सात साल बाद मुंबई टीम में लौटा और वहीं से शुरू किया जहां 2017 में छोड़ा था।'
विज्ञापन

'राहुल के विकेट को सबसे ज्यादा एंजॉय किया'
उन्होंने कहा, 'मैच में एक वक्त दिल्ली की टीम 10-11 रन प्रति ओवर बना रही थी और मेरा काम बीच के ओवरों में विकेट लेना था। मिचेल सैंटनेर और मैंने वही किया। ऐसे मैचों में हर विकेट महत्वपूर्ण है। जिस तरह से वे खेल रहे थे, निश्चित तौर पर केएल राहुल उनके लिए बड़ा नाम है जिसने पिछले मैच में जीत दिलाई थी। हमारे लिए हर विकेट महत्वपूर्ण था, लेकिन केएल राहुल के विकेट को मैंने सबसे ज्यादा एंजॉय किया।

'करुण के विकेट ने मुंबई को मैच में वापसी कराई'
उन्होंने स्वीकार किया कि करुण नायर के विकेट ने मुंबई को मैच में लौटाया। उन्होंने कहा, 'करुण के आउट होने के बाद उनकी लय टूटी। उसके बाद लगातार दो तीन विकेट गिर गए और मैच पलट गया।' दिल्ली में काफी क्लब क्रिकेट खेल चुके कर्ण को पता था कि कोटला की पिच की जानकारी से उन्हें फायदा होगा। उन्होंने कहा, 'मैं मेरठ से हूं और मैने दिल्ली में काफी क्रिकेट खेली है। मुझे पता है कि यहां कैसे गेंदबाजी करनी है और पिच कैसी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed