फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: MS Dhoni out or not out? Ultra Edge showed commotion when ball passed the bat, Dhoni showed bat

IPL 2025: धोनी आउट या नॉटआउट? गेंद के बल्ले के पास से गुजरने पर दिखी थी हलचल, माही ने बैट दिखाकर भी किया इशारा

Sat, 12 Apr 2025 10:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

धोनी को आउट होते देखने के बाद फैंस से लेकर कमेंटेटर तक चौंक गए। जहां वीरेंद्र सहवाग, आकाश चोपड़ा, अंबाती रायुडू ने इसे आउट बताया और बोला की अंपायर का फैसला मानना चाहिए।

विज्ञापन
IPL 2025: MS Dhoni out or not out? Ultra Edge showed commotion when ball passed the bat, Dhoni showed bat
धोनी के आउट होने को लेकर विवाद है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आउट होना विवादित रहा। चेपॉक में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब 683 दिन बाद बतौर कप्तान आईपीएल में वापसी कर रहे माही को अंपायर ने एल्बीडब्ल्यू करार दिया। हालांकि, इस फैसले से काफी विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर लोग दो पक्षों में बंट गए हैं। वहीं, कमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायुडू भी इसको लेकर बंटे हुए नजर आए। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन

नरेन-वरुण ने सीएसके को किया परेशान

दरअसल, सीएसके की टीम को केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। एक वक्त टीम ने 72 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, वह भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। उनके मैदान पर आने के वक्त गेंदबाजी लाइन अप में केकेआर के दो धुरंधर स्पिनर थे। इनमें सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। पहले नरेन और फिर वरुण ने धोनी को परेशान किया। 16वें ओवर में नरेन फिर गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। गेंद जाकर पैड पर लगी और फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया।

CSK vs KKR: 'अपने शॉट्स खेलें, किसी और की तरह खेलने की कोशिश न करें', कप्तान धोनी ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने लिया था डीआर एस

इसके बाद धोनी ने तुरंत अंपायर को बल्ला दिखाते हुए डीआरएस ले लिया। फिर थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो दिखा कि गेंद जब बल्ले के बगल से गुजर रही थी तो अल्ट्राएज मीटर में हलचल थी। यह देखकर चेपॉक में मौजूद चेन्नई के फैंस खुश हो गए और शोर करने लगे। हालांकि, अंपायर इससे राजी नहीं हो पाए और उन्होंने उस हलचल की अनदेखी करते हुए रिप्ले देखना जारी रखा और फिर गेंद की लाइन चेक की गई। थर्ड अंपायर ने कहा कि उन्हें यकीन है कि गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया और सीधे पैड पर जाकर लगी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को जारी रखते हुए धोनी को एल्बीडब्ल्यू आउट दिया। 
विज्ञापन

फैंस से लेकर कमेंटेटर तक चौंके

यह देखकर फैंस से लेकर कमेंटेटर तक चौंक गए। जहां वीरेंद्र सहवाग, आकाश चोपड़ा, अंबाती रायुडू ने इसे आउट बताया और बोला की अंपायर का फैसला मानना चाहिए। वहीं, नवजोत सिद्धू ने इसे नॉटआउट बताया। रिप्ले वीडियो में दिखा कि गेंद के बल्ले के बगल से गुजरने पर उसमें डिफ्लेक्शन होता है, लेकिन थर्ड अंपायर इससे संतुष्ट नहीं दिखे। इस तरह माही एक रन बनाकर नरेन का शिकार बने। उनके अलावा शिवम दुबे ने 31 रन की नाबाद और विजय शंकर ने 29 रन की पारी खेली। डेवोन कॉनवे ने 12 और राहुल त्रिपाठी ने 16 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

CSK vs KKR: आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच हारा सीएसके, केकेआर तीसरे स्थान पर पहुंचा; नरेन चमके

सीएसके की लगातार पांचवीं हार

सीएसके की यह लगातार पांचवीं हार थी। चेपॉक में अब तक के अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमटने के बाद पहली बार उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी हार मिली। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सीएसके के लिए कुछ भी सही नहीं रहा और केकेआर की शानदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 103 रन ही बना सकी। केकेआर ने नरेन की 18 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 44 रन की पारी से यह लक्ष्य 10.1 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर हासिल कर लिया। नरेन ने इसके अलावा तीन विकेट भी लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed