फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 CSK vs KKR Result: Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table

CSK vs KKR: आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच हारा सीएसके, केकेआर तीसरे स्थान पर पहुंचा; नरेन चमके

Fri, 11 Apr 2025 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:05 PM IST
सार

आईपीएल में यह पहली बार है जब सीएसके ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए हैं। इतना ही वह पहली बार अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर लगातार तीसरा मैच हारी है। केकेआर ने 100 से अधिक रनों का लक्ष्य महज 61 गेंदों पर पूरा किया जो आईपीएल में तीसरा सबसे तेजी से हासिल किया गया 100+ रनों का लक्ष्य है।

विज्ञापन
IPL 2025 CSK vs KKR Result: Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Key Highlights Analysis Points Table
रहाणे और नरेन - फोटो : PTI

विस्तार

केकेआर ने सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सीएसके को आठ विकेट से हराया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और नरेन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सीएसके को 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन पर रोक दिया। जवाब में नरेन ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 18 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 44 रन बनाए जिसकी मदद से केकेआर ने 10.1 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन

चेपॉक पर लगाई हार की हैट्रिक
आईपीएल में यह पहली बार है जब सीएसके ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए हैं। इतना ही वह पहली बार अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर लगातार तीसरा मैच हारी है। केकेआर ने 100 से अधिक रनों का लक्ष्य महज 61 गेंदों पर पूरा किया जो आईपीएल में तीसरा सबसे तेजी से हासिल किया गया 100+ लक्ष्य है। केकेआर के लिए रहाणे 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन और रिंकू सिंह 12 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। सीएसके के लिए अंशुल कंबोज और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका में लगाई लंबी छलांग 
केकेआर ने इस शानदार जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। केकेआर के अब छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक है। वहीं, लगातार पांचवीं हार से चेन्नई की टीम छह मैचों में एक जीत के साथ दो अंक लेकर नौवें स्थान पर है। तालिका में शीर्ष पर फिलहाल गुजरात टाइटंस है, जबकि दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स मौजूद है। 

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR:  आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी, इतने दिन बाद टॉस के लिए मैदान पर आए
विज्ञापन

डिकॉक-नरेन ने दिलाई अच्छी शुरुआत 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को क्विंटन डिकॉक और नरेन ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने 25 गेंदों पर 46 रन जोड़े। हालांकि, कंबोज ने डिकॉक को बोल्ड कर केकेआर को पहला झटका दिया जो 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नरेन ने आक्रामक पारी खेली और देखते ही देखते केकेआर का स्कोर 85 रन पहुंच गया। नरेन अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन नूर की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। केकेआर ने इसके बाद रिंकू सिंह को पवेलियन भेजा जिन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। रिंकू ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा। 

सीएसके ने शिवम दुबे के 31 रनों की पारी के दम पर केकेआर के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा। सीएसके ने आईपीएल में पहली पारी का अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। इतना ही नहीं, यह चेपॉक स्टेडियम में किसी टीम का आईपीएल का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इस मैदान पर आरसीबी 2019 में सीएसके के खिलाफ 70 रन पर ऑलआउट हुई थी।  

ये भी पढ़ें: LSG vs GT Playing 11: तालिका में शीर्ष पर पकड़ मजबूत करने उतरेगा गुजरात, पूरन के सामने होगी सिराज की चुनौती

आईपीएल में पहली पारी में सीएसके का न्यूनतम स्कोर
स्कोर विरोधी टीम स्थान वर्ष
97 मुंबई इंडियंस  मुंबई 2022
103/9 कोलकाता नाइट राइडर्स  चेन्नई 2025*
109 राजस्थान रॉयल्स जयपुर 2008
110/8 दिल्ली डेयरडेविल्स दिल्ली 2012

शिवम ने बनाए सर्वाधिक रन
सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने ही बनाए जिन्होंने 29 गेंदों पर तीन चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। सीएसके अगर 100 रन का आंकड़ा पार कर सकी तो इसका श्रेय शिवम को ही जाता है जो अंत तक टिके रहे। टॉस हारकर पहल बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 16 रन के स्कोर पर उसके सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

धोनी नहीं कर सके कमाल 
सीएसके के लिए कोई भी बल्लेबाज साझेदारी नहीं बना सका जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा। टीम के लिए विजय शंकर ने 29, राहुल त्रिपाठी ने 16 और डेवोन कॉनवे ने 12 रन बनाए। वहीं, पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके, जबकि दो बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण आईपीएल के बचे हुए मैचों से बाहर होने के बाद महेंद्र धोनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। वह नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और 16वें ओवर में आउट होने से पहले चार गेंद में केवल एक रन बना सके। केकेआर की ओर से नरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मोईन अली और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed