{"_id":"67d8622199ac2c023107675e","slug":"ipl-2025-moeen-ali-supports-bcci-justifies-two-year-ban-on-harry-brook-know-what-he-said-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मोईन अली ने किया BCCI का समर्थन, हैरी ब्रूक पर लगे दो साल के प्रतिबंध को जायज ठहराया; कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मोईन अली ने किया BCCI का समर्थन, हैरी ब्रूक पर लगे दो साल के प्रतिबंध को जायज ठहराया; कही बड़ी बात
Mon, 17 Mar 2025 11:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:26 PM IST
सार
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना अनुबंध समाप्त किया था। यह लगातार दूसरा सत्र है जब 26 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली का मानना है कि आईपीएल से ऐन मौके पर नाम वापिस लेने वाले हैरी ब्रूक पर बीसीसीआई का दो साल का प्रतिबंध सख्त नहीं है। ब्रूक ने लगातार दूसरी बार आईपीएल से नाम वापिस लिया है। बता दें, आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। सभी टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने स्क्वॉड से जुड़ने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई के समर्थन में आए मोईन अली
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना अनुबंध समाप्त किया था। यह लगातार दूसरा सत्र है जब 26 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है। इस पर मोईन ने 'बीयर्ड बिफोर क्रिकेट' पॉडकास्ट में कहा- यह सख्त नहीं है। मैं इससे सहमत हूं। कई लोग नाम वापिस ले लेते हैं और फिर वापिस आकर बेहतर वित्तीय पैकेज लेते हैं। इससे बहुत कुछ गड़बड़ हो जाता है। बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं।

पिछले सत्र में भी अनुपलब्ध रहे थे ब्रूक
ब्रूक ने अपनी दादी के निधन के कारण आईपीएल के पिछले सत्र से भी नाम वापस ले लिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आईपीएल से जुड़े नियमों के अनुसार अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद अनफिट नहीं होने की स्थिति में इस टूर्नामेंट में नहीं खेलता है तो उस पर आईपीएल में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

नए नियम के कारण लगा ब्रूक पर प्रतिबंध
बीसीसीआई के पिछले साल टीमों के साथ साझा किए गए दस्तावेज के अनुसार, 'कोई भी (विदेशी) खिलाड़ी जो नीलामी के लिए पंजीकरण करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सत्र की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करता है तो उसे दो सत्र के लिए आईपीएल और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।'

मोईन ने कहा- उसे भूल जाइये, अगर आप नाम वापिस लेते हैं तो नियम यही है कि आप पर प्रतिबंध लगेगा बशर्ते पारिवारिक कारण या चोट न हो। मैं इस नियम से सहमत हूं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ में विराट कोहली ने पढ़े कसीदे, खिताब जीतने की उम्मीद भी जताई
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ में विराट कोहली ने पढ़े कसीदे, खिताब जीतने की उम्मीद भी जताई