{"_id":"680e638c5a352df263068cae","slug":"ipl-2025-mi-vs-lsg-lucknow-super-giants-skipper-rishabh-pant-fined-rs-24-lakh-for-maintaining-a-slow-over-rate-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG: लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर चला BCCI का चाबुक, धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना; टीम को भी मिली सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs LSG: लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर चला BCCI का चाबुक, धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना; टीम को भी मिली सजा
Sun, 27 Apr 2025 10:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:34 PM IST
सार
आईपीएल ने पंत पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पर दूसरी बार धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना ठोका गया है। वहीं, उनकी टीम को छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत देना होगा।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को धीमी ओवर गति के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मैच में उनकी टीम को 54 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद लखनऊ का नेट रन रेट -0.325 हो गया और टीम 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंत के अलावा टीम पर भी लगा जुर्माना
आईपीएल ने पंत पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पर दूसरी बार धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना ठोका गया है। वहीं, उनकी टीम को छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत देना होगा। आईपीएल ने कहा- चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जीता 150वां मुकाबला
मैच की बात करें तो, जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की आईपीएल में यह 150वीं जीत है और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम है।

मुंबई की लगातार पांचवीं जीत
मुंबई ने इसके साथ ही आईपीएल 2025 में लगातार पांच मैच जीते। यह पांचवीं बार है जब मुंबई ने किसी सीजन लगातार पांच मैच जीते हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम है। दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 140 मैच जीते हैं। मुंबई की आईपीएल 2025 में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम की जीत की लय पकड़ ली है और लगातार पांच मैच जीते हैं। यह सात प्रयास में पहली बार है जब मुंबई ने ग्रुप चरण में लखनऊ को हराया है। इससे पहले उसे इस टीम के खिलाफ एकमात्र जीत आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में मिली थी।