फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 MI vs GT Result: Mumbai Indians vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update

MI vs GT: गुजरात ने रोका मुंबई का विजय रथ, जीत के साथ हासिल किया पहला स्थान; पढ़िए आखिरी ओवर का रोमांच

Wed, 07 May 2025 12:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 May 2025 12:54 AM IST
सार

सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजयी रथ रुक गया। 

विज्ञापन
IPL 2025 MI vs GT Result: Mumbai Indians vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
मुंबई बनाम गुजरात - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

शीर्ष पर पहुंची गुजरात
सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजय रथ रुक गया। इससे पहले मुंबई ने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बनीं मुंबई के लिए मुसीबत
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात ने आखिरी ओवर में शानदार जीत दर्ज की। दरअसल, 18वें ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रोक दिया गया। उस वक्त गेराल्ड कोएत्जी और राहुल तेवतिया 5-5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। गुजरात का स्कोर 132/6 था। अब उन्हें जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 24 रनों की दरकार थी। हालांकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और डीएलएस मैथड के आधार पर उन्हें 19 ओवर में 147 रन का नया लक्ष्य मिला। 
विज्ञापन

19वें ओवर का रोमांच
कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंद दीपक चाहर को थमाई। स्ट्राइकर्स एंड पर राहुल तेवतिया और नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर गेराल्ड कोएत्जी मौजूद थे। टीम को जीत के लिए छह गेंदों में 15 रनों की जरूरत थी।
  • चाहर की पहली गेंद पर तेवतिया जोरदार शॉट खेला और चार रन के लिए सीधे बाउंड्री के पास पहुंचा दी। अब उन्हें पांच गेंदों में 11 रन की जरूरत थी।
  • दूसरी गेंद पर तेवतिया ने एक रन चुराया और गुजरात का लक्ष्य चार गेंदों में 10 रन हो गया।
  • तीसरी गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी ने शानदार छक्का मारा और लक्ष्य तीन गेंदों में चार रन हो गया।
  • चौथी गेंद पर कोएत्जी ने बैकवर्ड स्क्वैर लेग की की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ गए। इस बीच अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। स्कोर तीन गेंदों में तीन रन हो गया।
  • नो बॉल होने के कारण चाहर को चौथी गेंद दोबारा फेंकनी पड़ी और स्ट्राइकर्स एंड पर राहुल तेवतिया आ गए। उन्होंने फुलटॉस गेंद पर एक रन चुराया और स्कोर बराबर हो गया। अब गुजरात को जीत के लिए दो गेंदों में एक रन चाहिए था।
  • पांचवीं गेंद पर कोएत्जी नमन धीर को कैच दे बैठे और मुकाबले का रोमांच आसमान चढ़ गया। अब जीत के लिए टीम को एक गेंद में एक रन की जरूरत थी और क्रीज पर अरशद खान आए।
  • आखिरी गेंद पर अरशद खान ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए भाग गए। हार्दिक पांड्या ने गेंद को लपका और बॉलर्स एंड पर मौजूद चाहर को रनआउट करने के लिए गेंद को थ्रो किया, लेकिन गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाए और अरशद व तेवतिया ने रन चुराने में कामयाबी हासिल की। इस तरह गुजरात ने यह मुकाबला डीएलएस मैथड के आधार पर तीन विकेट से जीत लिया। 

गुजरात की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे ओवर में साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 72 रन बनाए। अश्विनी कुमार ने बटलर को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच आउट कराया। वह 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल को शेरफेन रदरफोर्ड का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान गिल को बोल्ड किया। वह तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद बोल्ट ने रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा शाहरुख खान ने छह, राशिद खान ने दो और गेराल्ड कोएत्जी ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया 11 और अरशद खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार को दो-दो विकेट मिले जबकि दीपक चाहर को एक सफलता मिली।

मुंबई की पारी
विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव के कैच छोड़े जाने का फायदा मुंबई इंडियंस नहीं उठा पाई। एक समय मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 97 रन था। जैक्स और सूर्य विकेट पर थे, लेकिन 26 रन के अंतराल में उसने पांच विकेट खो दिए, जिसके चलते मुंबई के बल्लेबाज गुजरात के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रन ही बना पाए। शुरुआती दो विकेट 26 रन पर खोने के बाद जैक्स और सूर्य ने 43 गेंद में 71 रन की साझेदारी कर मुंबई को संभाला। पिछले मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले जैक्स ने 35 गेंद में पांच चौकों, तीन छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली और मुंबई के लिए पहला अर्धशतक जड़ा, जबकि सूर्य ने 24 गेंद में पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए । सात विकेट पर 123 रन के बाद कोर्बिन बोश्च ने 22 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर मुंबई को डेढ़ सौ पार कराया। खबर लिखे जाने तक गुजरात ने दो ओवर में एक विकेट पर 10 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed