फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Mega Auction Most Expensive players over years from sam curran to Pat Cummins Know full players list

IPL Auction: करन से लेकर कमिंस-स्टार्क तक, नीलामी में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची, देखें

Wed, 20 Nov 2024 06:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Nov 2024 06:58 PM IST
सार

आईपीएल 2024 के लिए पिछले साल हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी और दोनों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद करीब दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया के ही तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क नीलामी टेबल पर आए और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction Most Expensive players over years from sam curran to Pat Cummins Know full players list
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होने में अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। सभी फ्रेंचाइजी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। नीलामी में हर बार चुनिंदा खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती है और नए इतिहास बनते हैं। पिछली बार हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस का बोलबाला रहा था। स्टार्क के नाम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक कीमत पर बिकने का रिकॉर्ड है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनका रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं। 
विज्ञापन

आईपीएल 2024 के लिए पिछले साल हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी और दोनों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद करीब दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया के ही तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क नीलामी टेबल पर आए और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हुआ था और वह भी एक साथ दो खिलाड़ियों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नीलामी में शामिल होंगे बड़े नाम
नीलामी से पहले हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी बोली लगेगी जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था। श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, लेकिन वह नीलामी में उतरेंगे। इस बार नीलामी में ऐसे पांच खिलाड़ी शामिल हैं जो पिछले सीजन तक अपनी टीमों की कमान संभाल रहे थे, इनमें श्रेयस, पंत, राहुल, फाफ डुप्लेसिस और सैम करन का नाम शामिल है। श्रेयस ने कोलकाता, पंत ने दिल्ली कैपिटल्स, राहुल ने लखनऊ सुपरजाएंट्स, डुप्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और करन ने पंजाब किंग्स की कमान संभाली थी। इन दिग्गजों के नीलामी में उतरने से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या इस बार आईपीएल नीलामी के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे?
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में इस बार सभी की नजरें पंत, राहुल, अय्यर और बटलर जैसे खिलाड़ियों पर रहेंगी। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी पंत पर बड़ी बोली लगा सकती हैं। वहीं, एक बार फिर नीलामी टेबल पर स्टार्क होंगे। स्टार्क भले ही आईपीएल 2024 के शुरुआती चरण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन उन्होंने प्लेऑफ में शानदार खेल दिखाया था। आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची किस प्रकार है...
 
खिलाड़ी टीम कितने में खरीदा
(करोड़ रु में)
साल
मिचेल स्टार्क कोलकाता नाइट राइडर्स 24.75 2024
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद 20.50 2024
सैम करन पंजाब किंग्स 18.50 2023
कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस 17.50 2023
बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स 16.25 2023
क्रिस मॉरिस राजस्थान रॉयल्स 16.25 2021
निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जाएंट्स 16.00 2023
युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स 16.00 2015
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स 15.50 2020
ईशान किशन मुंबई इंडियंस 15.25 2022
काइल जेमीसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 15.00 2021
बेन स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 14.50 2017
 

204 स्थानों के लिए जोर लगाएंगी फ्रेंचाइजी
आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 574 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं। इर बार कुल 330 अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें से 318 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी 204 खाली स्थानों के लिए बोली लगाएंगी जिसमें से 70 विदेशी खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed