फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2025: lucknow super giants captain rishabh pant speaks on ipl auction punjab kings fans reacted see

IPL 2025 Video: लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान बनते ही ऋषभ पंत ने उड़ाया पंजाब किंग्स का मजाक, कही ये बात

Mon, 20 Jan 2025 10:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 20 Jan 2025 10:07 PM IST
सार

पंत आईपीएल नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
ipl 2025: lucknow super giants captain rishabh pant speaks on ipl auction punjab kings fans reacted see
जहीर खान-संजीव गोयनका-ऋषभ पंत - फोटो : @LucknowIPL

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। सोमवार को फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान का एलान किया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पंत अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जो प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली टीम के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ये क्या बोल गए पंत!
दरअसल, संजीव गोयनका ने आगामी आईपीएल संस्करण के लिए टीम के नए कप्तान का एलान स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में किया। इसी शो में पंत भी मौजूद थे। इस दौरान पंत ने मेगा नीलामी को लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे सिर्फ एक टेंशन हो गई थी और वो थी पंजाब। उनके पास सबसे बड़ा पर्स था, 112 करोड़ रुपये।'

पंत ने आगे कहा- 'जब श्रेयस अय्यर को पंजाब ने खरीदा तब मुझे लगा कि मैं लखनऊ सुपर जाएंट्स जा सकता हूं। नीलामी में कुछ भी हो सकता है इसलिए मैंने सिर्फ इंतजार करना बेहतर समझा और बस दुआ कर रहा था।' इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंत के इस बयान पर पंजाब किंग्स के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। वह एक्स पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर बिके थे पंत 
पंत आईपीएल नीलामी इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे। उन्होंने पिछले सीजन 446 रन बनाए थे, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी थी और छठे स्थान पर रही थी। 2016 के बाद पहली बार होगा जब पंत आईपीएल में किसी अन्य टीम के लिए खेलते दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed