फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 LSG vs CSK Rishabh Pant in Awesome Nicholas Pooran Songs Hindi Song Flawlessly video goes viral

IPL 2025: 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे...', निकोलस पूरन के इस अवतार के मुरीद हुए ऋषभ पंत; वीडियो वायरल

Mon, 14 Apr 2025 06:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Apr 2025 06:54 PM IST
सार

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज को हिंदी गाना गाते देखा जा रहा है। उन्हें इस अवतार में देखकर कप्तान ऋषभ पंत के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs CSK Rishabh Pant in Awesome Nicholas Pooran Songs Hindi Song Flawlessly video goes viral
ऋषभ पंत-निकोलस पूरन - फोटो : Lucknow Super Giants (INSTAGRAM-VIDEOGRAB)

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल 2025 में धमाल मचा रहे हैं। उनका बल्ला इस वक्त आग उगल रहा है। सोमवार को उनका सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। फैंस को उम्मीद है कि इकाना स्टेडियम में पूरन एक बार फिर अपने प्रदर्शन से चार चांद बिखेरेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज को हिंदी गाना गाते देखा जा रहा है। उन्हें इस अवतार में देखकर कप्तान ऋषभ पंत के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन

निकोलस पूरन ने गाया गाना
लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भले ही वेस्टइंडीज से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन भारत में उनकी फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है। फैंस उनके मुरीद हैं। एलएसजी ने रविवार को अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें 29 वर्षीय बल्लेबाज को बॉलीवुड फिल्म 'रुस्तम' का सॉन्ग 'तेरे संग यारा' गाते देखा जा सकता है। उन्हें हिंदी में गाना गाते देखकर टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी चौंक गए। वहीं, फैंस भी अब इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
निकोलस पूरन इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले छह मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 349 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 215.43 का रहा है। अब उनका सामना धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच में भी प्रशंसकों को पूरन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
निकोलस पूरन (LSG) 6 349 87* 215.43 - 4
साई सुदर्शन (GT) 6 329 82 151.61 - 4
मिचेल मार्श (LSG) 5 265 81 180.27 - 4
श्रेयस अय्यर (PBKS) 5 250 97* 208.33 - 3
विराट कोहली (RCB) 6 248 67 143.35 - 3
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed