फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 LSG All Rounder Yuvraj Chaudhary Took 4 Wickets and 61 runs against Sikkim in Syed Mushtaq Ali Trophy

SMAT: लखनऊ ने जिस पर खर्च किए 30 लाख उसने घरेलू टूर्नामेंट में मचाई गदर, ऑलराउंड प्रदर्शन से दिलाई टीम को जीत

Wed, 27 Nov 2024 08:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 27 Nov 2024 08:34 PM IST
सार

भारत के अनकैप्ड ऑलराउंडर युवराज ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से सिक्किम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ी। बाद में अपने बल्ले की हनक से विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG All Rounder Yuvraj Chaudhary Took 4 Wickets and 61 runs against Sikkim in Syed Mushtaq Ali Trophy
युवराज चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने युवा ऑलराउंडर युवराज चौधरी को 30 लाख के आधार मूल्य पर खरीदा। इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी को सही साबित किया है। बुधवार को सिक्किम और उत्तराखंड के बीच खेले गए मुकाबले में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने चार विकेट और अर्धशतकीय पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

 

सिक्किम के खिलाफ जमकर गरजे युवराज
भारत के अनकैप्ड ऑलराउंडर युवराज ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से सिक्किम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ी। बाद में अपने बल्ले की हनक से विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई। इंदौर में खेले गए इस मैच में युवराज ने 3.75 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन खर्च किए। इस दौरान उन्हें चार विकेट मिले। वहीं, लक्ष्य पीछा करते हुए उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ज्यादा का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ विकेट से जीता मुकाबला
ग्रुप बी के इस मुकाबले में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने निलेश लामिछाने, पार्थ पलावत, अनवेश शर्मा और प्रणेश छेत्री को अपना शिकार बनाया। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण सिक्किम की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 86 रन ही बना सकी। उनके छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। जवाब में उत्तराखंड ने युवराज की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत 7.1 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाए और लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ उत्तराखंड ग्रुप बी की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच है। वहीं, सिक्किम अपने तीनों मैचों में शिकस्त के कारण आखिरी स्थान पर है। 
विज्ञापन

युवराज का करियर
युवराज पहली बार आईपीएल में खेलते दिखेंगे। उन्होंने अपने अब तक के करियर में 13 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 446 रन बनाए और आठ विकेट चटकाए हैं। वहीं, 11 लिस्ट ए और सात फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उन्होंने क्रमश: 225 रन तथा सात विकेट और 583 रन तथा दो विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed