{"_id":"66f80e1e24b869ecd704096b","slug":"ipl-2025-jay-shah-announced-match-fee-of-7-5-lakhs-per-game-for-cricketers-playing-in-tournament-know-details-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों पर मेहरबान हुआ BCCI, अब इतनी होगी खिलाड़ियों की मैच फीस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों पर मेहरबान हुआ BCCI, अब इतनी होगी खिलाड़ियों की मैच फीस
Sat, 28 Sep 2024 07:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:39 PM IST
सार
शाह ने शनिवार को बताया किया टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे। वहीं, सभी लीग मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : twitter
विस्तार
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने शनिवार को बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे। वहीं, सभी लीग मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।
बीसीसीआई सचिव ने किया बड़ा एलान
शाह ने लिखा- आईपीएल में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं। एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
In a historic move to celebrate consistency and champion outstanding performances in the #IPL, we are thrilled to introduce a match fee of INR 7.5 lakhs per game for our cricketers! A cricketer playing all league matches in a season will get Rs. 1.05 crores in addition to his…
— Jay Shah (@JayShah) September 28, 2024विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव ने किया बड़ा एलान
शाह ने लिखा- आईपीएल में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं। एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।
विज्ञापन
क्या इससे फायदा होगा?
आईपीएल में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जिसे 'कैश-रिच लीग' के रूप में भी जाना जाता है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के बीच अधिक रुचि पैदा करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एक नई प्रोत्साहन योजना शुरू की है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कई खिलाड़ी, खासकर विदेशी सितारे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण आईपीएल को बीच में ही छोड़ देते हैं। इसके अलावा इससे उन युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी जिन्हें बेस प्राइस पर चुना जाता है। भले ही उन्हें 20 लाख रुपये की राशि में अनुबंधित किया गया हो, लेकिन अगर वे सभी मैच खेलने में सफल होते हैं तो उन्हें एक करोड़ से अधिक रुपये मिलेंगे।