{"_id":"683d8023f6731b594e024272","slug":"ipl-2025-final-pbks-vs-rcb-weather-forecast-ahmedabad-pitch-report-narendra-modi-stadium-news-in-hindi-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB Weather Forecast: फाइनल मैच पर बारिश का साया? अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम; जानें पूर्वानुमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RCB Weather Forecast: फाइनल मैच पर बारिश का साया? अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम; जानें पूर्वानुमान
Tue, 03 Jun 2025 05:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:21 PM IST
सार
PBKS vs RCB Ahmedabad Weather Narendra Modi Stadium Pitch Report: पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला भी अहमदाबाद में खेला गया था। इस मैच में टॉस होने के बाद बारिश ने खलल डाली थी और बार-बार बारिश रुकने और दोबारा शुरू होने से मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। जिस तरह क्वालिफायर-2 में बारिश ने खलल डाला उसे देखते हुए प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फाइनल में भी बारिश खलल डालेगी।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम पंजाब
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। अब दोनों टीमें अपना 18 साल का खिताबी सूखा समाप्त करने के इरादे से उतरेंगी।
विज्ञापन
दोनों टीमों के पहले खिताब की तलाश
पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। पंजाब की तरह ही आरसीबी ने भी अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में यह तय है कि आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी की टीम इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन तीनों बार उसे हार मिली है। पंजाब को 2014 में फाइनल में केकेआर ने हराया था। श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था और अब वह पंजाब के लिए खिताबी मुकाबले में उतरेंगे।

क्वालिफायर-2 मैच में बारिश ने डाली थी खलल
पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला भी अहमदाबाद में खेला गया था। इस मैच में टॉस होने के बाद बारिश ने खलल डाली थी और बार-बार बारिश रुकने और दोबारा शुरू होने से मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। हालांकि, अतिरिक्त समय होने के कारण ओवरों में कटौती नहीं की गई थी और मुकाबला 20-20 ओवरों का ही हुआ था।

जिस तरह क्वालिफायर-2 में बारिश ने खलल डाला उसे देखते हुए प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फाइनल में भी बारिश खलल डालेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फाइनल मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना है और थोड़ी देर पहले बारिश हुई है। हालांकि, अब बारिश रुक गई है और फिलहाल मौसम साफ है। दर्शक स्टेडियम की ओर पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है। मालूम हो कि आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पहले कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना था, लेकिन मौसम की चिंताओं को देखते हुए इसे अहमदाबाद शिफ्ट किया गया था।
ये भी पढ़ें: IPL: श्रेयस-रजत से जुड़ा अजब संयोग, सात महीने में दूसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे दोनों कप्तान
ये भी पढ़ें: IPL: श्रेयस-रजत से जुड़ा अजब संयोग, सात महीने में दूसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे दोनों कप्तान
पहले भी अहमदाबाद में फाइनल हुआ था प्रभावित
अहमदाबाद में इससे पहले 2023 सीजन का भी फाइनल मुकाबला खेला गया था जो बारिश के कारण काफी प्रभावित हुआ था। उस सीजन फाइनल मैच 28 मई 2023 को खेला जाना था, लेकिन उस दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। बीसीसीआई ने खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा था जिस कारण मैच अगले दिन कराया गया। रिजर्व डे के दिन भी बारिश ने बाधा डाली और दूसरी पारी 15 ओवर कराने का निर्णय लिया गया। राहत की बात यह है कि इस बार भी फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।