{"_id":"683987478f6f9dc5120afd1d","slug":"ipl-2025-eliminator-mi-vs-gt-weather-report-rain-prediction-knockout-match-abandoned-rule-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs MI: बारिश में धुला मुंबई-गुजरात मुकाबला तो क्या होगा नतीजा? किसका सफर होगा समाप्त; जानें मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs MI: बारिश में धुला मुंबई-गुजरात मुकाबला तो क्या होगा नतीजा? किसका सफर होगा समाप्त; जानें मौसम का हाल
Fri, 30 May 2025 03:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 30 May 2025 03:54 PM IST
सार
एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। रविवार को अहमदाबाद में क्वालिफायर-2 मुकाबला होना है और एलिमिनेटर तथा इस मुकाबले में एक दिन का ही अंतर है।
विज्ञापन
मुंबई बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को मुल्लांपुर में आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, वहीं जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लेगी जहां उसका सामना रविवार को पंजाब किंग्स से होगा। क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से तीन जून को भिड़ेगी।
विज्ञापन
आरसीबी ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। गुजरात और मुंबई के पास ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने का मौका था, लेकिन दोनों टीमों इससे चूक गईं। गुजरात को अपने अंतिम दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर ही। दूसरी ओर, मुंबई भी अच्छी फॉर्म में दिख रही थी, लेकिन उसे अंतिम तीन में से दो मैच हारने पड़े जिससे हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या बारिश डालेगी बाधा?
इस आईपीएल सीजन में बारिश ने कुछ मैचों में बाधा डाली है, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान मुल्लांपुर में बारिश की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग के अनुसार, मुल्लांपुर में मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान नहीं है और इस बात की संभावना कम है कि मैच प्रभावित होगा। प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि मौसम इस दौरान साफ रहेगा जिससे उन्हें मैच का पूरा आनंद देखने मिलेगा।

मैच बारिश में धुला तो किसे फायदा?
वैसे तो एलिमिनेटर मैच में बारिश की संभावना ना के बराबर है, लेकिन अगर बारिश हुई और मैच नहीं हो सका तो गुजरात की टीम क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लेगी क्योंकि वह अंक तालिका में मुंबई से ऊपर तीसरे स्थान पर थी। मुंबई ने चौथे स्थान पर रहकर ग्रुप चरण का अंत किया था इसलिए अगर मैच बारिश में धुला तो मुंबई को नुकसान होगा और उसका सफर समाप्त हो जाएगा।

एलिमिनेटर के लिए नहीं है रिजर्व डे
एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। रविवार को अहमदाबाद में क्वालिफायर-2 मुकाबला होना है और एलिमिनेटर तथा इस मुकाबले में एक दिन का ही अंतर है। पंजाब और आरसीबी के बीच क्वालिफायर-1 मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया था और उस दौरान भी मौसम एक दम साफ था।