फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Captaincy is fine, but Rishabh Pant should improve his batting', Zaheer Khan targeted LSG Captain

IPL 2025: 'कप्तानी तो ठीक है, लेकिन बल्लेबाजी सुधारें ऋषभ पंत', मेंटर जहीर खान ने LSG के कप्तान पर साधा निशाना

Mon, 28 Apr 2025 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Apr 2025 11:52 AM IST
सार

टीम का पूरा दारोमदार लखनऊ के शुरुआती तीनों बल्लेबाज पर है, क्योंकि बाद के बल्लेबाज यानी मध्यक्रम बिल्कुल ही नहीं चल रहे। इसका खामियाजा टीम को हार के साथ चुकाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
IPL 2025: 'Captaincy is fine, but Rishabh Pant should improve his batting', Zaheer Khan targeted LSG Captain
संजीव गोयनका, जहीर खान और ऋषभ पंत - फोटो : ANI/IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 54 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा। टीम के लिए आगे के लगभग सभी मैच करो या मरो वाले हैं। मुंबई के खिलाफ 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


टीम का पूरा दारोमदार लखनऊ के शुरुआती तीनों बल्लेबाज पर है, क्योंकि बाद के बल्लेबाज यानी मध्यक्रम बिल्कुल ही नहीं चल रहे। इसका खामियाजा टीम को हार के साथ चुकाना पड़ रहा है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का बल्ला अब तक खामोश है और अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर जहीर खान ने पंत को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि पंत की कप्तानी अच्छी है, लेकिन उन्हें बल्ले से भी कमाल दिखाना होगा। इसके अलावा उन्होंने तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर भी बात की है।
विज्ञापन


IPL 2025: मैच के दौरान केएल राहुल से भिड़े विराट कोहली, बाद में 'कांतारा' सेलिब्रेशन का मजाक भी उड़ाया, VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत का इस आईपीएल में प्रदर्शन
जहीर खान का मानना है कि पंत एक कप्तान के रूप में सभी कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में खराब स्कोर से उबरने के लिए बल्ले से कुछ खास करने की जरूरत है। पंत ने अब तक इस सीजन बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए हैं। 27 करोड़ में नीलामी में बिकने वाला यह खिलाड़ी 10 मैचों में 110 रन में बना पाया है। इसमें से छह बार वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। उनकी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रन की पारी ही शानदार रही। पंत मुंबई के खिलाफ मैच में पार्ट टाइम स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए।

'कप्तान के तौर पर पंत शानदार'
जहीर ने मुंबई से मिली हार के बाद कहा, 'मैं इसे किसी भी चीज से नहीं जोड़ूंगा। वह एक लीडर हैं और इस भूमिका में वह शानदार रहे हैं। यह ऐसी चीज है जिसकी मैं गारंटी ले सकता हूं। उस ग्रुप में हर एक व्यक्ति को सहज महसूस कराने, उसकी बात सुनने और आईपीएल में होने वाली हर चीज की योजना बनाने के लिए वह जिस तरह के प्रयास कर रहे हैं, वह शानदार है।'

IPL 2025: मुंबई-बेंगलुरु का दबदबा, गुजरात का भी परचम बुलंद; दिल्ली, पंजाब और LSG के बीच रोचक हुई प्लेऑफ की जंग

'बल्ले से भी कमाल दिखाएं पंत'
जहीर ने कहा कि पंत कप्तान के तौर पर अहम बने रहेंगे और टीम उम्मीद करेगी कि यह 27 वर्षीय खिलाड़ी बल्ले से अपनी फॉर्म हासिल करे। उन्होंने कहा, 'कप्तान के तौर पर वह सभी कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर मध्यक्रम ऋषभ पर निर्भर है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम उनसे जो चाहते हैं, वह होगा। यह सिर्फ शुरू होने की बात है। मैं इसे दबाव से नहीं जोड़ूंगा। आपने देखा है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं।'

'मयंक यादव की गति बेहतर होगी'
जहीर ने तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने भरोसा जताया कि तेज गेंदबाज मयंक यादव गति में आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने के साथ-साथ सुधरती जाएगी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक ने चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है। पिछले साल अक्तूबर में भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में डेब्यू करने के बाद उन्हें अपनी पीठ और पैर की अंगुलियों से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ा था।

मुंबई के खिलाफ मयंक ने दो विकेट लिए
रविवार को मयंक ने इस सीजन का अपना पहला मैच खेला और 40 रन देकर दो विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा (12) और हार्दिक पांड्या (05) को आउट किया। उन्होंने 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में गेंदबाजी की जो पिछले 150-155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम है। जहीर ने कहा, 'इंतजार लंबा था और इतने महीनों के बाद खेल रहे किसी भी व्यक्ति के लिए खेल में वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है।' उन्होंने कहा, 'जिस तरह से मयंक ने गेंदबाजी की, मैं उससे खुश हूं। यह महत्वपूर्ण है। उन्हें खेल में बने रहना था। वह 20 ओवर तक क्रीज पर रहे। उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की है। उनका प्रदर्शन और बेहतर होने वाला है। जैसे-जैसे वह और खेलेंगे, उनकी गति और बेहतर होती जाएगी, मैं इसे इसी तरह देख रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed