फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: अश्विन की पीली जर्सी में वापसी: मुंबई ने पांच घंटे बाद पहला खिलाड़ी खरीदा, ट्रेंट बोल्ट को वापस पाया

Mon, 25 Nov 2024 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Nov 2024 10:05 AM IST
सार

अश्विन चेन्नई के साथ 2010 और 2011 में खिताब जीत चुके हैं और बोल्ट 2020 में आईपीएल जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे थे। दोनों ही पिछले तीन सीजन में राजस्थान की टीम का हिस्सा थे और अब दोनों ही इस टीम से हट गए हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Auction: Ravichandran Ashwin returns in Chennai Super Kings, Mumbai Indians buys Trent Boult back
बोल्ट और अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी जारी है। इस नीलामी में रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट की घर वापसी हुई है। अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने और बोल्ट को 12.50 मुंबई इंडियंस ने खरीदा। दोनों करोड़पति बने और खास बात तो यह है कि दोनों आईपीएल जीत चुके हैं। अश्विन चेन्नई के साथ 2010 और 2011 में खिताब जीत चुके हैं और बोल्ट 2020 में आईपीएल जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे थे। दोनों ही पिछले तीन सीजन में राजस्थान की टीम का हिस्सा थे और अब दोनों ही इस टीम से हट गए हैं।
IPL 2025 Auction: Ravichandran Ashwin returns in Chennai Super Kings, Mumbai Indians buys Trent Boult back
अश्विन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
अश्विन की चेन्नई में वापसी
अश्विन पिछले सीजन में राजस्थान की टीम से खेले थे। हालांकि, नीलामी से पहले उन्हें आरआर ने रिटेन नहीं किया। अश्विन के चेन्नई लौटने के बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीएसके में इस सत्र में धोनी, जडेजा के साथ उन्हें आईपीएल 2015 के बाद पहली बार एक साथ देखा जा सकता है। अश्विन पीली जर्सी में दिख सकते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी खुद को सीएसके में बेचा था। 38 वर्षीय अश्विन ने आईपीएल 2008 में करियर की शुरुआत की थी। उन्हें एक शातिर स्पिनर माना जाता है और वह लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। आईपीएल में उन्होंने अब तक 211 मैचों में 180 विकेट लिए हैं और 800 रन बनाए हैं।
IPL 2025 Auction: Ravichandran Ashwin returns in Chennai Super Kings, Mumbai Indians buys Trent Boult back
बोल्ट और रोहित - फोटो : IPL
बोल्ट की मुंबई में वापसी
नीलामी दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई थी, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपना पहला खिलाड़ी पांच घंटे बाद यानी रात साढ़े आठ बजे के करीब खरीदा। मुंबई के पास पहले से ही स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। नीलामी के दौरान मुंबई बोली तो लगा रही थी, लेकिन उन्हें कोई खिलाड़ी मिला नहीं। आखिरकार पांच घंटे बाद बोल्ट उनके पाले में आए। बोल्ट के आने से मुंबई की गेंदबाजी और मजबूत हो गई है। 2020 में बोल्ट के रहते ही मुंबई की टीम चैंपियन बनी थी। वह तीन सीजन के बाद मुंबई में लौटे हैं। पिछले तीन वर्षों से बोल्ट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।
संबंधित वीडियो 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed