{"_id":"680319a9b18e23ca760f41cd","slug":"ipl-2025-after-pbks-victory-shreyas-iyer-praised-bowlers-rajat-lpatidar-ashed-out-at-batsmen-for-rcb-loss-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: पंजाब की जीत पर श्रेयस ने की गेंदबाजों की तारीफ, आरसीबी की हार के लिए रजत ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: पंजाब की जीत पर श्रेयस ने की गेंदबाजों की तारीफ, आरसीबी की हार के लिए रजत ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार
Sat, 19 Apr 2025 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:11 AM IST
सार
पंजाब से हार के बाद रजत ने कहा, 'गेंदबाजी इकाई काफी अच्छा कर रही है, यह एक बड़ा सकारात्मक पहलू है। बल्लेबाज जज्बे के साथ खेले हैं, यह सुखद है। हम बल्लेबाजी इकाई में अपनी कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं।'
विज्ञापन
श्रेयस और रजत
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बारिश से प्रभावित 14 ओवर के मैच में पांच विकेट की जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने परिस्थितियों से शानदार तरीके से सामंजस्य बिठाया। आरसीबी को नौ विकेट पर 95 रन पर रोकने के बाद पंजाब ने पांच विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पंजाब के कप्तान ने क्या कहा?
अय्यर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, 'हमें हर तरह की परिस्थितियों का अनुभव मिल रहा है। इस मैच में भी हम अपनी रणनीति पर कायम रहे। हम अपनी योजना के मुताबिक चल रहे थे। मार्को (यानसेन) उछाल हासिल करने में सक्षम था। बाकी गेंदबाजों ने उसका साथ दिया।'
उन्होंने कहा, 'हमें इस पिच के बारे में नहीं पता था कि यह कैसा बर्ताव करेगी। हमारे गेंदबाजों ने खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाला।' उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते समय नाबाद 33 रन की पारी खेलने वाले नेहल वढेरा की तारीफ करते हुए कहा, 'नेहल ने आज शानदार प्रदर्शन किया। उनके जैसा बल्लेबाज टीम में होना अच्छा है।'

आरसीबी के कप्तान ने क्या कहा?
वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'शुरू में गेंद रुक रुक कर आ रही थी और विकेट पर दो गति से गेंद बल्ले पर आ रही थी, लेकिन हम बल्लेबाजी इकाई के रूप में कहीं बेहतर कर सकते थे। साझेदारियां महत्वपूर्ण हैं और हमने जल्दी अंतराल पर विकेट गंवाए हैं और यह हमारे लिए एक बड़ा सबक है।
रजत ने पड्डिकल को बाहर करने पर कहा, 'हमें परिस्थितियों के कारण यह बदलाव करना पड़ा। विकेट इतना खराब नहीं था। यह लंबे समय तक कवर के नीचे था। इससे उनके गेंदबाजों को मदद मिली। इसका श्रेय उन्हें जाता है। विकेट चाहे जैसा भी हो, हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और विजयी स्कोर बनाना होगा।'
रजत ने कहा, 'गेंदबाजी इकाई काफी अच्छा कर रही है, यह एक बड़ा सकारात्मक पहलू है। बल्लेबाज जज्बे के साथ खेले हैं, यह सुखद है। हम बल्लेबाजी इकाई में अपनी कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं।'

मैच में क्या हुआ?
पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग के 14 ओवर के मैच में शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हराया। टिम डेविड के शानदार अर्धशतक के बावजूद आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर जीत दर्ज की। पंजाब की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है और टीम 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। आरसीबी सात मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है।