फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Aakash Chopra supports out-of-form Rishabh Pant, says failure changes your mindset

IPL 2025: खराब फॉर्म में चल रहे पंत को मिला आकाश चोपड़ा का समर्थन, कहा- असफलता आपकी मानसिकता बदल देती है

Tue, 20 May 2025 02:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 May 2025 02:21 PM IST
सार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा, 'सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है। हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं।'

विज्ञापन
IPL 2025: Aakash Chopra supports out-of-form Rishabh Pant, says failure changes your mindset
ऋषभ पंत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत को टी20 क्रिकेट में अपने दृष्टिकोण का पुन: आकलन करने की जरूरत होगी क्योंकि आईपीएल में बुरे सपने जैसे सत्र के साथ उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह पक्की करने का महत्वपूर्ण अवसर गंवा दिया है। पंत भारत की टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं और मौजूदा आईपीएल सत्र में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में टीम से जुड़ने के बाद 12 मैच में केवल 135 रन बनाए।
विज्ञापन

सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद सुपरजाइंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा, 'सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है। हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं और अक्सर अच्छे के लिए ऐसा होता है। वह भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं इसलिए यह सत्र महत्वपूर्ण था। अपनी छाप छोड़ने और एक मजबूत टीम बनाने का मौका।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं हुआ। उनके खुद के फॉर्म में निरंतरता की कमी रही। यह अपने आप में एक और सबक है। क्या वह टी20 में भी इसी रवैय पर टिके रहेंगे या सामंजस्य बैठाएंगे?' आकाश ने कहा, 'जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है। रातें लंबी लगती हैं, दिन और भी लंबे। तब आप सीखते हैं -और वापसी करते है। यह एक बुरा सपना रहा है। बुरे सपनों की अच्छी बात यह है कि आप अंततः जाग जाते हैं।'
विज्ञापन

पंत ने इस सीजन में अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। बाकी की 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 21 रन रहा है। पंत इस सीजन अपने शॉट्स में 59.3 प्रतिशत कंट्रोल में दिखे हैं। उन्होंने इस सीजन- 0, 15, 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 18 और 7 रन की पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed