फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'A guiding light in franchise cricket', SA-T20 League Commissioner Graeme Smith praised IPL

IPL 2025: 'फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मार्गदर्शक...', एसए-टी20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने की आईपीएल की तारीफ

Fri, 07 Feb 2025 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Feb 2025 02:22 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, 'हम हमेशा कहते आए हैं कि हम भविष्य को लेकर बीसीसीआई से बात करते रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को भारतीय क्रिकेटरों से प्यार हैं। जब भी वे यहां आते हैं तो उनकी प्रतिभा को देखकर हम दंग रह जाते हैं।'

विज्ञापन
IPL 2025: 'A guiding light in franchise cricket', SA-T20 League Commissioner Graeme Smith praised IPL
ग्रीम स्मिथ - फोटो : PTI

विस्तार

एसए 20 को दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ लीग बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसके कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआ है और वे उससे लगातार सीख रहे हैं। स्मिथ ने एसए 20 के तीसरे सत्र के दौरान कहा, 'बीसीसीआई और आईपीएल ने हमारी काफी मदद की है और हर फैसला लेने में हमारा मार्गदर्शन किया है। आईपीएल अभी तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआ रहा है और हम उससे लगातार सीख रहे हैं।'
विज्ञापन

भारत और आईपीएल के पूर्व दिग्गज दिनेश कार्तिक एसए20 में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने जिनकी टीम पार्ल रॉयल्स गुरुवार को दूसरे क्वालिफायर में दो बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हार गई। भविष्य में लीग में और भारतीय खिलाड़ियों के खेलने की संभावना के बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा कि अगर वे उपलब्ध होते तो ऐसा अवश्य संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा, 'हम हमेशा कहते आए हैं कि हम भविष्य को लेकर बीसीसीआई से बात करते रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को भारतीय क्रिकेटरों से प्यार हैं। जब भी वे यहां आते हैं तो उनकी प्रतिभा को देखकर हम दंग रह जाते हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध होते तो हम उन्हें जरूर बुलाते, लेकिन अभी ऐसा नहीं है। हमारी बात होती रहती है और संभवत: आईपीएल के समय मैं भारत जाऊंगा। हमारे उनसे बहुत अच्छे संबंध है और मैं खुशकिस्मत हूं कि दो साल आईपीएल खेला है। पहले सत्र में 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ खिताब भी जीता था।'
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस केपटाउन और दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच शनिवार को वांडरर्स पर होने वाला तीसरे सत्र का फाइनल लीग का 101वां मैच भी होगा। इसके बारे में बात करके स्मिथ भावुक हो गए। दक्षिण अफ्रीका को रिकार्ड 54 टेस्ट जिताने वाले इस बेहतरीन खिलाड़ी ने कहा, 'जब मुझे दूसरे क्वालीफायर में बताया गया कि यह सौवां मैच है तो पहले कर्मचारी को रखने से लेकर छह आईपीएल टीमों को इसमें शामिल करने तक की हर बात मेरे जेहन में घूम गई। लीग को यहां तक लाने में काफी लोगों की मेहनत लगी है। पहली बार टीमों से मिलना, पहली नीलामी, मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सब याद आता चला गया।'

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व होता है कि दक्षिण अफ्रीका ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों को यह लीग पसंद आ रही है। उन्होंने कहा, 'जब शुरूआत की जाती है तो हर कदम लक्ष्य हासिल करने की ओर बढने जैसा लगता है। प्रसारकों को लाना, व्यवसाय मॉडल बनाना, टीमों को लुभाना सब कुछ। मैं आईपीएल की छह टीमों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने लीग को बड़ा करने में मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed