फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Surya completed 7000 runs in T20 cricket with a half-century in mi vs rcb match, became 4th Indian

IPL 2024: अर्धशतकीय पारी के साथ सूर्या ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 7000 रन, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने

Fri, 12 Apr 2024 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 12 Apr 2024 05:01 PM IST
सार

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 17 गेंदों में पचासा ठोका। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 27 गेंदों के शेष रहते हुए 197 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। 
 

विज्ञापन
IPL 2024: Surya completed 7000 runs in T20 cricket with a half-century in mi vs rcb match, became 4th Indian
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बन गए। 33 वर्षीय बल्लेबाज ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को कायम किया। उन्होंने टी20 में अपनी 249वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। 
विज्ञापन


शीर्ष पर केएल राहुल 
भारतीय बल्लेबाजों में केएल राहुल शीर्ष पर बने हैं। उन्होंने अपनी 197वीं पारी में सबसे तेज 7000 रन पूरे किए। वहीं, बाबर आजम (187) और क्रिस गेल (192) के बाद लखनऊ के कप्तान तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली 7000 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं। उन्होंने 22 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया। वहीं, शिखर धवन ने 246 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया। 
विज्ञापन


17 गेंदों में सूर्या ने ठोका पचासा
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 17 गेंदों में पचासा ठोका। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 27 गेंदों के शेष रहते हुए 197 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकाबले के बाद सूर्या ने कहा, "वानखेड़े में वापस आना हमेशा अच्छा होता है। टीम में शामिल होना बहुत अच्छा रहा। मानसिक रूप से, मैं यहाँ था, केवल शारीरिक रूप से बैंगलोर में। वापसी करके अच्छा लगा, वानखेड़े में 200 रन का पीछा करते हुए आ रहा हूं, अगर ओस है तो मौका लेना जरूरी है। नेट रन रेट के लिए मैच को जल्दी खत्म करना चाहता था।" 


सात विकेट से जीती MI
आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज की। एमआई अपनी दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी नौवें पायदान पर बनी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed