फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 SRH vs MI Result: Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Result

SRH vs MI: हार्दिक की धीमी पारी मुंबई को पड़ी भारी, सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता हैदराबाद, छक्कों की हुई बरसात

Wed, 27 Mar 2024 11:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 27 Mar 2024 11:52 PM IST
सार

पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई लगातार दो मैचों में मिली शिकस्त के बाद नौवें पायदान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
IPL 2024 SRH vs MI Result: Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Key Highlights Analysis Result
SRH vs MI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई लगातार दो मैचों में मिली शिकस्त के बाद नौवें पायदान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


रोहित-ईशान ने टीम को दिलाई तेज शुरुआत
हैदराबाद द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई थी। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई जिसे शाहबाज अहमद ने तोड़ा। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को आउट किया जो 13 गेंदों में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, रोहित शर्मा भी पांचवें ओवर में 26 रन बनाकर लौटे।  तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नमन धीर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 84 रन की विशाल साझेदारी की। जयदेव उनदाकट ने इस साझेदारी को 11वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने नमन को कमिंस के हाथों कैच कराया जो 30 रन बना सके। 
विज्ञापन


कप्तान का फ्लॉप प्रदर्शन
वहीं, तिलक वर्मा 64 रन बनाकर लौटे। उन्होंने 188.23 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और छह छक्के लगाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह 20 गेंदों में सिर्फ 24 रन बना सके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 का रहा। वहीं, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड इस मैच में क्रमश: 42 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए कप्तान कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दिलाई टीम को विस्फोटक शुरुआत
सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। अग्रवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा आए जिन्होंने हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हेड ने 24 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 273.91 के स्ट्राइ रेट से तीन चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 63 रन बनाए। 


क्लासेन और मार्करम के बीच हुई 116 रन की साझेदारी
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई। टीम को 277 रन के स्कोर तक पहुंचाने में हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम के बीच 116 रन की नाबाद साझेदारी हुई। मार्करम ने 28 गेंदों का सामना किया और 42 रन बनाए जबकि हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 235.29 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए। इस दमदार पारी के दौरान उनके बल्ले से चार चौके और सात छक्के निकले। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed