फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Ruckus in Delhi-Rajasthan match, DC owner Parth Jindal jumped among the players, fans trolled him

IPL 2024: दिल्ली-राजस्थान मैच में बवाल, खिलाड़ियों के बीच कूदे DC के मालिक पार्थ, फैंस को रास नहीं आए तेवर

Wed, 08 May 2024 10:15 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 08 May 2024 10:15 AM IST
सार

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IPL 2024: Ruckus in Delhi-Rajasthan match, DC owner Parth Jindal jumped among the players, fans trolled him
पार्थ जिंदल-संजू सैमसन - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल मैच में अक्सर खिलाड़ी अपना आपा खो बैठते हैं और अंपायर्स से बहस करने लगते हैं। कई बार डगआउट में बैठे खिलाड़ी भी भड़क उठते हैं। यह एक सामान्य घटना है। हालांकि, मंगलवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। संजू सैमसन के विवादास्पद रूप से कैच आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल भड़क उठे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस उनकी इस हरकत के लिए लताड़ लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

IPL 2024: Ruckus in Delhi-Rajasthan match, DC owner Parth Jindal jumped among the players, fans trolled him
पार्थ जिंदल-संजू सैमसन - फोटो : IPL
खिलाड़ियों के बीच विवाद में कूदे पार्थ जिंदल
दरअसल, यह घटना लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में घटी। दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर संजू सैमसन ने जोरदार शॉट मारा, गेंद सीधे छक्के के लिए जा रही थी लेकिन बाउंड्री पर तैनात शाई होप ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान उन्हें खुद को बाउंड्री छूने से बचाते देखा गया। इस करीबी मामले के बावजूद अंपायर ने बिना समय गंवाए आउट दे दिया। संजू भी डगआउट की तरफ जाने लगे। इस दौरान रीप्ले में उनके कैच आउट का वीडियो चला जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अंपायर से बात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान डगआउट में बैठे पार्थ जिंदल भड़क उठे और संजू की तरफ देखकर अजीब इशारे करने लगे। फैंस को उनका यह बर्ताव जरा भी रास नहीं आया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान 46 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Ruckus in Delhi-Rajasthan match, DC owner Parth Jindal jumped among the players, fans trolled him
दिल्ली बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
मैच का हाल
आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रन बनाए। उनके आउट होने पर विवाद हुआ। इसके बाद 18वें ओवर में कुलदीप यादव ने दो विकेट लेकर मैच पलट दिया।
विज्ञापन

IPL 2024: Ruckus in Delhi-Rajasthan match, DC owner Parth Jindal jumped among the players, fans trolled him
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : IPL
सिद्धू ने भी प्रतिक्रिया दी
इस विवाद पर अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए स्टार स्पोर्ट्स कहा, "जब बदला है खेल, वो था संजू सैमसन का फैसला... संजू सैमसन के आउट होने का फैसला, अब कोई कुछ भी कहे, अलग-अलग ओपिनियन हो सकती है इस पर, लेकिन जब आप साइड ऑन देखेंगे, तो दो बार पैर बाउंड्री लाइन पर लगता है, और वो बहुत क्लियर है। और मैं बहुत साफ हूं, या तो आप टेक्नॉलजी को इस्तेमाल मत कीजिए, और अगर आप टेक्नॉलजी इस्तेमाल करते हैं और टेक्नॉलजी गलत होती है, तो ये ऐसे ही है जैसे आप दूध में मक्खी देखकर निगल जाएं। ये ऐसे ही है जैसे दूध में मक्खी पड़ी है और आपसे कोई कहे, इसे पियो, आप नहीं पियोगे ना, ये ऐसे ही है। दो बार पैर लगता है, और इसके बाद कोई अगर कहे ये नॉटआउट है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed