फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: RR hit 2nd least number of sixes in powerplay, CSK least number of wickets in Powerplay

CSK vs RR: इस सीजन पावरप्ले में राजस्थान ने लगाए सबसे कम छक्के, चेन्नई को भी चाहर के नहीं रहने से हुआ नुकसान

Sun, 12 May 2024 06:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 May 2024 06:34 PM IST
सार

दीपक चाहर के नहीं रहने से चेन्नई को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टीम पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालने में विफल रही है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2024: RR hit 2nd least number of sixes in powerplay, CSK least number of wickets in Powerplay
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। आमतौर पर यहां कि पिच धीमी होती है। हालांकि, इस सीजन चेपॉक में खूब रन बनते हुए भी देखे गए हैं। रविवार को राजस्थान की टीम कुछ खास करने में नाकाम रही। उन्होंने शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले में सिर्फ 42 रन बनाए। हालांकि, उन्होंने कोई विकेट नहीं गंवाया। इस दौरान यह टीम सिर्फ एक छक्का लगा पाई। इस सीजन पावरप्ले में सबसे कम छक्के लगाने के मामले में राजस्थान की टीम पहले नंबर पर रही है। यशस्वी का न चलना आरआर टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ है। वहीं, दीपक चाहर के नहीं रहने से चेन्नई को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टीम पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालने में विफल रही है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

IPL 2024: RR hit 2nd least number of sixes in powerplay, CSK least number of wickets in Powerplay
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन राजस्थान ने अब तक पावरप्ले में 16 छक्के लगाए हैं, जो गुजरात टाइटंस के साथ शुरुआती छह ओवर में लगाए गए सबसे कम छक्के हैं। गुजरात के नाम भी पावरप्ले में 16 छक्के हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 17 छक्के लगाए हैं। वहीं, पंजाब की टीम 19 छक्के के साथ तीसरे और लखनऊ की टीम 21 छक्के के साथ चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चेन्नई की टीम को चाहर के चोटिल होने का नुकसान हुआ है। टीम पावरप्ले में विकेट निकालने में नाकाम रही है। उसने शुरुआती छह ओवर में सिर्फ 15 विकेट लिए हैं, जो कि पंजाब के बाद दूसरा सबसे कम है। पंजाब ने पावरप्ले में महज 14 विकेट निकाले हैं। पिछले सीजन तक चेन्नई के साथ यह स्थिति नहीं थी। चाहर आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वालों में से एक रहे हैं। पावरप्ले में सबसे कम विकेट लेने वालों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 17 विकेट के साथ तीसरे और लखनऊ सुपर जाएंट्स-दिल्ली कैपिटल्स 19-19 विकेट के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है। 

आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे कम विकेट लेने वाली टीम
टीम पावरप्ले में विकेट
पंजाब 14
चेन्नई 15
बेंगलुरु 17
लखनऊ 19
दिल्ली 19
विज्ञापन

IPL 2024: RR hit 2nd least number of sixes in powerplay, CSK least number of wickets in Powerplay
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन पावरप्ले में सबसे कम छक्के लुटाने वाली टीमों में राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर है। उसने आईपीएल 2024 में शुरुआती छह ओवर में 20 छक्के लुटाए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर पंजाब की टीम है, जिसने पावरप्ले में सबसे कम 19 छक्के लुटाए हैं। वहीं, लखनऊ की टीम 24 छक्कों के साथ तीसरे और मुंबई की टीम 27 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है।

IPL 2024: RR hit 2nd least number of sixes in powerplay, CSK least number of wickets in Powerplay
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे कम विकेट गंवाने के मामले में चेन्नई की टीम दूसरे स्थान पर है। उसने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ शुरुआती छह ओवरों में संयुक्त रूप से 17-17 विकेट गंवाए हैं। वहीं, इस लिस्ट में शीर्ष पर राजस्थान और गुजरात की टीमें हैं। दोनों ने पावरप्ले में इस सीजन 16-16 विकेट गंवाए हैं। बेंगलुरु की टीम 18 विकेट के साथ तीसरे और कोलकाता की टीम 19 विकेट गंवाने के साथ चौथे नंबर पर है। पंजाब ने पावरप्ले में 20 विकेट गंवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed