फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Rishabh Pant and ricky bhui got out because of Nelson number know the truth of 111 score

IPL 2024: क्या नेल्सन नंबर का शिकार हुए ऋषभ पंत, 111 रन पर गिरे दो विकेट, हर्षल पटेल ने कप्तान को भेजा पवेलियन

Sat, 23 Mar 2024 05:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Mar 2024 05:01 PM IST
सार

क्रिकेट में 111 संख्या को पनौती माना जाता है। कई खिलाड़ियों, अंपायर और फैंस का मानना है कि इस स्कोर पर अक्सर विकेट गिरते हैं। 111 के साथ ही 222 और 333 जैसी संख्याओं को डबल नेल्सन और ट्रिपल नेल्सन भी कहा जाता है। इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली के दोनों बल्लेबाज 111 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।  

विज्ञापन
IPL 2024 Rishabh Pant and ricky bhui got out because of Nelson number know the truth of 111 score
ऋषभ पंत-हर्षल पटेल - फोटो : BCCI/IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला आज चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के जरिए 15 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पंत कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। धवन के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ वह 18 रन बनाकर आउट हो गए, जिस वक्त दिल्ली के कप्तान आउट हुए उस दौरान टीम का स्कोर 111 रन था। हैरानी की बात यह है कि इसी स्कोर पर टीम को एक और झटका रिकी भुई के रूप में लगा। दोनों बल्लेबाज 18-18 रन बनाकर आउट हुए। माना जा रहा है कि पंत और भुई नेल्सन नंबर का शिकार हुए।
विज्ञापन


111 के स्कोर पर गिरे दो विकेट
दरअसल, क्रिकेट में 111 संख्या को पनौती माना जाता है। कई खिलाड़ियों, अंपायर और फैंस का मानना है कि इस स्कोर पर अक्सर विकेट गिरते हैं। 111 के साथ ही 222 और 333 जैसी संख्याओं को डबल नेल्सन और ट्रिपल नेल्सन भी कहा जाता है। इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली के दोनों बल्लेबाज 111 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।  ऋषभ पंत 13 गेंद में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। उनके रूप में दिल्ली को चौथा झटका लगा। इसके बाद 14वें ओवर में रिकी भुई के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। वह तीन रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


क्या है नेल्सन का इतिहास
नेल्सन एक योद्धा थे, जिन्होंने समुद्र में कई युद्ध जीते थे, लेकिन एक बार एक बम उनके सामने आकर गिरा। इसकी वजह से नेल्सन के सामने रखी बालू की बोरियां फट गई और बड़ी मात्रा में बालू और पत्थर उनकी दाहिनी आंख में चला गया और उन्हें यह आंख हमेशा के लिए गंवानी पड़ी। इसके बाद एक मस्केट बॉल उनकी दाहिने हाथ में लगी और उनका हाथ भी हटाना पड़ा। हालांकि उनके दोनों पैर सलामत थे और यह गलत धारणा है कि नेल्सन सिर्फ एक आंख, एक हाथ और एक पैर वाले व्यक्ति थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट जगत में नेल्सन से जुड़ी बातें
अंपायर डेविड शेफर्ड नेल्सन स्कोर होने पर अजीबोगरीब हॉप करते थे और उछलते थे। दर्शकों को उनका अंदाज बेहद पसंद था और वो डेविड के ऐसा करने पर उनका भरपूर समर्थन करते थे। कई लोगों ने नेल्सन का अर्थ अपने हिसाब से निकाला है। कुछ लेग इसे "एक हाथ, एक पैर और एक लक्ष्य या एक हाथ, एक पैर और इत्यादि" के रूप में भी परिभाषित करते हैं। साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में 11 बजकर 11 मिनट पर अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 111 रनों की जरूरत थी। इस समय दर्शकों के अलावा अंपायर इयान गोल्ड ने भी डेविड शेपर्ड की तरह हॉप और जंप की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed